*धर्मनगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन मॉडल बनाने की मुहिम हुई तेज*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में  स्वच्छता अभियान में सहयोग देने के लिए गैर सरकारी संस्थाओं,सिडकुल,व्यापार मंडल एवं जनप्रतिनिधियो के साथ मुख्य विकास अधिकारी ने की बैठक*

*स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए,लिए गए सुझाव*

*नव वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी 2026 तक जनपद में चलाया जाएगा महा स्वच्छता अभियान*

*स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी संगठनों के पदाधिकारियों को दिलाई गए स्वच्छता की शपथ*

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

*हरिद्वार ।   तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने की मुहिम हुए तेज, जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में गैर सरकारी संस्थाओं, सिडकुल,व्यापार मंडल एवं जनप्रतिनिधियो के पदाधिकारियों के साथ स्वच्छता अभियान में अपनी पूर्ण भागीदारी कराने के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के अपेक्षा के अनुसार तीर्थ नगरी हरिद्वार को उत्तराखंड राज्य का ही नहीं पूरे भारत का सुंदर एवं स्वच्छ जनपद बनाना है,जिसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद में सफाई अभियान के एक माह बारह दिन से अधिक समय से जनपद में सभी सरकारी विभागों द्वारा शहर से लेकर गांव तक साफ सफाई निरंतर की जा रही है, जिसका असर अब धरातल पर दिखने भी लगा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में सभी का सहयोग आवश्यक है तथा सभी के सहयोग से ही सफल हो पायेगा,जिसके लिए उन्होंने इस सफाई महाअभियान में सभी से बढ़ चढ कर भागीदारी करने की अपील की है,उन्होंने कहा कि नव वर्ष के अवसर पर 01 जनवरी से 15 जनवरी तक महा स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों के जनपद को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों के सुझाव लिए गए तथा उन्हें स्वच्छता अभियान में सभी से अपने अपने क्षेत्रों में पूर्ण सहयोग करने की अपेक्षा की गई है।

इस अवसर पर बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने सफाई अभियान को ओर बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए गए।

इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा भी धर्म नगरी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए गए।

बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, एसएनए रुड़की अमरजीत कौर,आरएम सिडकुल कमल किशोर,शांति कुंज वासुदेव,जिला अध्यक्ष सेवा भारती संजय जैन, हरेंद्र गर्ग,अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल संजीव नैय्यर,राहुल शर्मा,राजेश पुरी,डॉ आलोक सारस्वत,विशाल गर्ग,तरुण नैय्यर,विनीत जोली सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *