*नववर्ष शुभकामना संदेश*

*हरिद्वार ।   जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी प्रदेश एवं जनपद वासियों को नव वर्ष 2026 की शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि यह नूतन वर्ष आप सभी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और नए ऊंचाइयों पर पहुंचने के अवसर लेकर आए यही मां गंगा से प्रार्थना है।उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जनपद के उन्नति एवं प्रगति के लिए सभी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करे ताकि जनपद प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाने के लिए जनपद में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी के सहयोग से यह सफाई अभियान सफल बनाया जा सकता है।

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपेक्षा की है कि जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर मॉडल जनपद बनाने के लिए नव वर्ष में सभी यह संकल्प ले कि जनपद को साफ स्वच्छ रखने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे, ताकि जनपद हरिद्वार एक स्वच्छ,सुंदर एवं मॉडल जनपद बनाया जा सके।

जनपद में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को साफ – स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो तथा श्रद्धालु एवं पर्यटक जब अपने गंतव्य को जाए तो वह अपने साथ सुखद अनुभव लेकर जाए।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *