*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रानीपुर विधानसभा के क्षेत्रांतर्गत बीएचईएल सेक्टर 01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ नंबर 122 में चल रहे एसआईआर कार्यों का लिया जायजा*

*जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को एसआईआर कार्यों में पारदर्शिता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश।*

*मतदाता सूची में किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम पृथक न होने पाए*

*हरिद्वार।    जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीएचईएल सेक्टर-01 स्थित बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बूथ संख्या 122 पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर का समस्त कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी स्थिति में पृथक नहीं होना चाहिए तथा जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, उनकी सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित की जाए।

एईआरओ मोहम्मद ताहिर खान ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बूथ संख्या 122 पर कुल 740 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 181 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अब तक 151 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है।

जिलाधिकारी ने सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं नियमों के अनुरूप निस्तारण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है,इसलिए किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से पृथक न हो,इसके लिए पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, संबंधित बीएलओ एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed