मा० राज्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड द्वारा आज दिनांक 11.03.2025 को आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन की तैयारियों हेतु वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपदों के प्रभारी अधिकारियों, पंचास्थानि चुनावालय एवं जिला पंचायतराज अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई। मा० आयुक्त महोदय द्वारा पंचायत निर्वाचक नामावली में विशेष अभियान द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन पर दिनांक 01 मार्च, 2025 से दिनांक 22 मार्च, 2025 तक चलने वाले विशेष अभियान की समीक्षा की गई, जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारियों के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत निर्वाचक नामावली-2025 का प्रदर्शन कर सभी ग्रामवासियों को सम्मिलित करते हुए बैठक आयोजित की जा रही हैं। बैठक में संगणक / बी०एल०ओ० भी प्रतिभाग करेंगे तथा परिवर्द्धन / विलोपन /संशोधन हेतु फॉर्म प्राप्त करेंगे ताकि छूटे हुए पात्र मतदाताओं को अपना नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराने का पूरा-पूरा अवसर मिल सके। मुख्य विकास अधिकारियों द्वारा अभियान की प्रगति से जनपदवार अवगत कराया गया। यह भी अवगत कराया गया कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं मीडिया की सहभागिता से विशेष प्रयास किये जांय कि मतदाता सूची का ग्राम स्तर पर अवलोकन करने एवं नाम जुड़वाने अथवा संशोधन हेतु सभी को समान एवं पर्याप्त अवसर प्राप्त हो।

मुख्य विकास अधिकारी, चमोली व टिहरी गढ़वाल एवं ऊधमसिंहनगर को मतदाता सूची की त्रुटियों को गंभीरता से लेने हेतु कहा गया एवं जिन दो विकास खण्डों में अधिक त्रुटि हो उनकी पूरी सूची का पुनः परीक्षण कर लें। जनपद नैनीताल व अल्मोड़ा की सराहना की गई।

इसके अतिरिक्त मतपेटिका, निर्वाचन सामग्री, मतदान केन्द्र / स्थल की स्थिति की भी समीक्षा की गई।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *