oplus_2

The tribute campaign, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का हर महीने प्रथम रविवार श्रद्धांजलि अभियान देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- पी. आर. चौहान एडीएम हरिद्वार

The tribute campaign, of the Freedom Fighter Successor Family Committee on the first Sunday of every month will play an important role in awakening the spirit of patriotism – P.R. Chauhan, ADM, Haridwar

जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं अनेक सराहनीय कदम- जितेन्द्र रघुवंशी

स्वतंत्रता सेनानी सेवा सदन की मांग स्वीकृत,भूमि चयन हेतू आदेश निर्गत, जगदीश वत्स पार्क के सौंदर्यी करण को 25 लाख स्वीकृत, सेनानी उत्तराधिकारीयों को रोजगार परक बनाने में प्रशासन होगा सहायक, आवासहीन उतराधिकारियों को सौ वर्गमीटर जमीन उपलब्ध कराने की मांग स्वीकृत।

The tribute campaign, हरिद्वार 3 मई। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में संचालित राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम *हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान* के अन्तर्गत आज देश के विभिन्न प्रान्तों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ही स्वतंत्रता सेनानी स्मारकों तथा शहीद स्थलों पर पुष्पांजलि समर्पित की गईं। हरिद्वार जिले में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर, वटवृक्ष सुनहरा, स्वतंत्रता सेनानी स्तंभ भगवानपुर, लक्सर, रुड़की, बहादराबाद तथा हरिद्वार में आयोजित किए गए।

The tribute campaign, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का हर महीने प्रथम रविवार श्रद्धांजलि अभियान देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- पी. आर. चौहान एडीएम हरिद्वार
The tribute campaign, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का हर महीने प्रथम रविवार श्रद्धांजलि अभियान देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- पी. आर. चौहान एडीएम हरिद्वार

मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल, ज्वालापुर में मौसम की प्रतिकूलता के बावजूद भी सम्पन्न हुआ, जहाँ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी आर चौहान ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण, राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के बाद अपर जिलाधिकारी चौहान, जितेन्द्र रघुवंशी तथा वेद प्रकाश आर्य ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि समर्पित किया।

The tribute campaign, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का हर महीने प्रथम रविवार श्रद्धांजलि अभियान देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- पी. आर. चौहान एडीएम हरिद्वार

The tribute campaign, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति का हर महीने प्रथम रविवार श्रद्धांजलि अभियान देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा- पी. आर. चौहान एडीएम हरिद्वार

कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा हर महीने प्रथम रविवार को देशभर में आयोजित यह अभियान नई पीढ़ी के अन्दर देशभक्ति की भावना जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ऐसा हमारा विश्वास है, उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा उनके उत्तराधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने देश के विभिन्न स्थानों पर सम्मिलित स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 16 अप्रैल को जिलाधिकारी सभागार में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान तथा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष जो भी बिन्दु रखे गए, उन बिन्दुओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल ही कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों की समस्याओं से सम्बन्धित सभी विभागों को निर्देश पत्र जारी कर दिए गए हैं। रघुवंशी ने बताया कि शहीद जगदीश वत्स पार्क के सौन्दर्यीकरण, अमर शहीद जगदीश वत्स की जयन्ती 25 जुलाई को भव्यता के साथ मनाने, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का चिकित्सालयों में समुचित नि:शुल्क इलाज करने, परिचय पत्र सुगमता से बनाने तथा सम्मान पेंशन की कार्यवाही निर्धारित समय सीमा के अन्दर करने और सेनानी परिवारों के साथ शिष्टता का व्यवहार करने, आवासहीन सेनानी परिवारों को भूखण्ड उपलब्ध कराने, सभी स्वतंत्रता सेनानी स्तंभों तथा शहीद स्थलों की स्वच्छता एवं प्रथम रविवार के कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के उपस्थित रहने तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के सम्मान पेंशन पाने वाले उत्तराधिकारियों का जीवित प्रमाण पत्र उनके आवास पर ही पहुँच कर प्राप्त करने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं के संदर्भ में जिलाधिकारी कार्यालय से सम्बन्धित विभागों को निर्देश पत्र जारी कर दिए गए हैं। रघुवंशी ने इन कार्यक्रम में शामिल देश के पराक्रमी भाई बहनों से निवेदन किया कि अपने अपने स्तर पर अपने जिले के जिलाधिकारियों के समक्ष इसी प्रकार सेनानी परिवारों की समस्याओं को रखें, यदि आपके यहाँ हर महीने के प्रथम रविवार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और सेनानी परिवारों की अच्छी उपस्थिति रहती है तो निश्चित रूप से हर समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर राष्ट्रपति से सम्मानित हरितऋषि विजय पाल सिंह बघेल ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा देशभर में देशभक्ति की धारा प्रवाहित करने के लिए जो प्रयास किया जा रहा है, हम उसकी भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। सुरेश चन्द्र सुयाल ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है, इस अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले स्वर्णिम इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएंगे।
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गेंदन लाल कटियार की जयन्ती पर उनके सुपुत्र संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश आर्य ने पिताजी के संघर्षपूर्ण जीवन की गाथा सुनाते हुए बताया कि किस प्रकार अंग्रेजों के द्वारा दी गईं यातनाओं को सहते हुए अंग्रेजी सत्ता को उखाड़ फेंकने के लिए पिताजी डटे रहे। इतना ही नहीं आजादी के बाद भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर योगदान देते रहे।
शहीद जगदीश वत्स पार्क में आज सुरेश चन्द्र सुयाल, पद्मा देवी आर्य, अनुराग सिंह गौतम, आदित्य गहलोत, कैलाश चन्द्र वैष्णव, प्रमेश चौधरी, जोगिंद्र तनेजा, चन्द्र प्रकाश मगन, धीरज शर्मा, बी एस बुटोला, बालकिशन शर्मा, अशोक चौहान, वरिष्ठ पत्रकार श्रीमति शशि शर्मा, श्रीमति पद्मा देवी आर्य, श्रीमति मधु बाला, शालिनी वर्मा तथा श्रग्नी वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *