Janta Darbar Haridwar, हर सोमवार जनता दरबार, जिलाधिकारी दीक्षित ने की सुनवाई 70 में से 35 शिकायतें मौके पर निस्तारित ।

Janta Darbar Haridwar, every Monday, District Magistrate Dixit heard the complaints and resolved 35 out of 70 complaints on the spot.

अन्य शेष शिकायतें संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु प्रेषित

जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से ग्राम प्रधानों द्वारा क्षेत्रवासियों की दर्ज कराई गई शिकायतें

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करें संबंधित अधिकारी- जिलाधिकारी,दीक्षित

Janta Darbar Haridwar, हरिद्वार 04 मई 2026 जनपदवासियों की  समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न  विभागों से संबंधित 55 शिकायते/ एवं ऑनलाइन के माध्यम से 15 समस्याएं दर्ज कराई गई,कुल 70 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि,विवाद,विद्युत,राशन अतिक्रमण,जल भराव,पेयजल आदि से संबंधित समस्या  दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सचिन वर्मा निवासी न्यू विष्णु गार्डन में नगर निगम की सरकारी भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा कर डेयरी संचालन एवं गंदगी फैलाने का कार्य किया जा रहा है, प्रार्थी ने जांच कर कब्जा हटवाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी सतवीर सिंह ने अपनी भूमि खाता संख्या 581 के खसरा नंबर 142 क रकबई 0.0200 हेक्टर एवं खसरा नंबर 143 ख रकबई 0.0200 हेक्टर जो ग्राम अहमदपुर ग्रांट परगना ज्वालापुर की भूमि को आस पास के कास्तकारो  ने मेड तोड़कर भूमि का कुछ भाग दबा लिया है, भूमि की पैमाईश कराकर निशानदेही कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिला पंचायत सदस्य औरंगाबाद विमलेश देवी  ने गांव औरंगाबाद में पिछले दो तीन महीने से विद्युत मात्र 10-12 घंटे ही आ रही है,जिस कारण किसानों को गर्मी का कारण खेतों में पानी की सिंचाई में परेशानी आ रही है,उन्होंने विद्युत कटौती को बंद कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी प्रदीप कुमार धीमान द्वारा बताया गया कि 31 मई 2025 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय भगतनपुर  आबिदपुर बहादराबाद से सहायक अध्यापक के पद से सेवानिवृत हो गया था,किंतु अभी तक पेंशन मिलनी शुरू नहीं हुई है,पेंशन जल्द दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी पंकज कुमार ने रोहलकी किशनपुर बहादराबाद,ग्राम सभा पर पड़े कूड़े,कचरा एवं अवैध गोबर हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।समस्त किसान अतमलपुर बौंगला ,शांतरशाह एवं खेड़ली ने वन गुजरो के द्वारा किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाने एवं सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी सचिन चौहान ने द्वारिका विहार कॉलोनी सलेमपुर में पानी की निकासी न होने के कारण सड़क एवं कॉलोनी में होने वाले जलभराव की समस्या से निदान दिलाने को लेकर शिकायती पत्र दिया।

जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों में ऑनलाइन के माध्यम से दर्ज कराई गई ग्रामीणों की समस्या,जिसमें ग्राम प्रधान दुधला दयालवाला यशपाल सिंह ने एनएचएआई के द्वारा ग्राम दुधला दयालवाला के कोई बोर्ड हाईवे पर नहीं लगाया गया है,उन्होंने गरम पंचायत पर एनएचएआई को हाईवे पर बोर्ड लगवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया साथ ही सिंचाई विभाग को ग्राम दुधला दयालवाला में गंगा किनारे तटबंध बनाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

समस्त ग्रामवासी ने गोरधनपुर में स्थित उच्चतर प्राथमिक विद्यालय गोरधनपुर में  जलभराव की समस्या को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी
उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जो भी शिकायते जनसुनवाई में दर्ज हो रही है उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करें।

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे, जिसमें एल 1 पर 591 शिकायतें तथा एल 2 पर 111 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।

बैठक मेें अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह,अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी,अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *