*बसन्त पंचमी स्नान पर्व पर शहर का यातायात दबाव कम करने के लिए ये प्लान होगा एक्टिवेट :-*

🔅यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोक जायेगा।

🔅दिनांक 22.01.2026 की रात्रिः12ः00 बजे से बसन्त पंचमी स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

🔅चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए प्रयोग किया जायेगा।

🔅चण्डी चौक पर यातायात का दबाव बढने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे लागू किया जायेगा।

🔅सामान्य यातायात के दबाव में गुरूकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जायेगा जिससे वाहनों का प्रवेश शहर में धीमा होगा।

🔅टोल प्लाजा पर वाहन की एक्जिट का दबाव बढने पर एक्जिट के लिए नहर पट्री का प्रयोग किया जायेगा।

🔅यातायात का दबाव बढने पर देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली प्राईवेट बसों को मोहण्ड के रास्ते भेजा जायेगा।

📢बसन्त पंचमी स्नान पर्व दिनांक-23.01.2026 हेतु हरिद्वार शहर का यातायात प्लानः-

1- दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कालेज-ख्याति ढाबा-गुरूकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार।

♦पार्किंग-(अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर वाहनों के लिए रूट एवं पार्किंग-

दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनि चौक मात्रृसदन पुलिया

♦पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

2-दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान-

सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-अब्दुलकलाम चौक-नगलाइमरती-लक्सर-सुल्तानपुर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0 तिराहा-शनि चौक-मात्रृसदन पुलिया

♦पार्किंग-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

दिल्ली-मेरठ से आने वाले वाहनों का यातायात का दबाव बढ़ने पर नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-नगलाइमरती-लक्सर-बालावाली-बिजनौर-नजीवाबाद।

3-मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान- (छोटे वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डी चौकी-चण्डी चौक

♦पार्किंग-(दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

(बड़े वाहनों के लिए) नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा

♦पार्किंग-(गौरीशंकर-नीलधारा)

4- देहरादून/ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग-

देहरादून/ऋषिकेश-नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार।

♦पार्किंग-(लालजीवाला-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू)

5-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से मेरठ-दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-देहरादून/ऋषिकेश- नेपालीफार्म- रायवाला- चण्डीचौक से NH-344 से मेरठ-दिल्ली

6-देहरादून/ऋषिकेश (गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ) से नजीबाबाद जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान-

देहरादून/ऋषिकेश- नेपालीफार्म- रायवाला- चण्डीचौक- चण्डी चौकी- श्यामपुर- नजीबाबाद

7-दिल्ली-पंजाब/हरियाणा से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले प्राईवेट बसों का रूट प्लान-नारसन-मंगलौर- नगलाइमरती-लक्सर-सुल्तानपुर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनि चौक-मात्रृसदन पुलिया-(बैरागी कैम्प पार्किंग)

8-दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश/देहरादून जाने वाले वाहनों हेतु रूट प्लानः-नारसन-मंगलौर-अब्दुल कलाम चौक-मण्डावर-मोहण्ड से होते हुए देहरादून/ऋषिकेश जायेंगे।

आटो/विक्रम डायवर्जन-

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा। जयराम मोड़ से आगे नही जायेंगे। यही पर सवारी उतार कर वापस जायेंगे।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल जटवाडा/ज्वालापुर से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर पुल बीएचईएल की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा भगत सिंह चौक होते हुए टिबडी फाटक, पुराना रानीपुर मोड, देवपुरा होते हुए बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन शिवमूर्ति तिराह से डायवर्जन यू-टर्न तुलसी चौक की ओर करते हुए कनखल की ओर तथा ज्वालापुर की तरफ जाने वाले बिक्रम/आटो रिक्शा को मायापुर फायर सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड से बीएचईएल तथा ज्वालापुर जा सकेगें।

बसन्त पंचमी स्नान पर्व के दौरान ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों विक्रम/आटो रिक्शा/टैक्सी का आवागमन प्रतिबन्धित रहेंगे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *