पिथौरागढ़ ।वर्तमान सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 23 मार्च 2025 को राज्य सहित पिथौरागढ़ जनपद मुख्यालय और सभी विधानसभा क्षेत्र धारचूला, डीडीहाट गंगोलीहाट व पिथौरागढ़ में जन सेवा थीम पर बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविरों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जन सेवा दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय में सेवा दिवस का आयोजन भव्यता से किया गया। पिथौरागढ़ जनपद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक डीडीहाट श्री विशन सिंह चुफाल जी का जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उनके अतिरिक्त कार्यक्रम में जनपद के विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन सेवा दिवस पर प्रदेश की समस्त जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जन सेवा हमारी सरकार का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी दी और जनता को उनसे लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने सुशासन को बढ़ावा देने और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया की किस प्रकार सरकार विकास कार्यों में लगी है और जनता के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने जनता से सरकार के साथ मिलकर काम करने और विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की, उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही देश और राज्य का विकास संभव है।

जन सेवा (सेवा दिवस) पर जनपद मुख्यालय में सेवा दिवस का आयोजन भव्यता से आयोजित किया गया जिसमें बहुउद्देशीय शिविर एवं चिकित्सा शिविरों सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाया गया।

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने ये माना कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने जनपद पिथौरागढ़ को बहुत सी सौगात दी है जैसे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नैनी सैनी हवाई अड्डे का सुचारू संचालन और हैली सेवा का विस्तार जिससे जनपद की अर्थव्यवस्था बढ़ सके। जिलाधिकारी ने माना कि आदि कैलाश की वजह से पिथौरागढ़ में पिथौरागढ़ के दुरस्त क्षेत्रों का विकास हुआ और जन मानस की आर्थिकी में भी सुधार आया है। राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से जनता और जनपद दोनों का विकास हुआ है और इस जन सेवा के लिए जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और जनता से अपील करते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने को प्रेरित किया और जनपद की जनता की आश्वासन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन जनता की जन सेवा को समर्पित है।

इन शिविरों में राजस्व, समाज कल्याण,ग्राम विकास, वन विभाग, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन , महिला कल्याण , नगर निगम ,मत्स्य विभाग ,पर्यटन ,बैंक ,उद्यान , सहकारिता, पशुपालन, उद्योग ,पंचायती राज ,ग्रामोंउत्थान, युवा कल्याण आदि विभागों के स्टॉल लगाए गए, इसके अतिरिक्त समान नागरिक संहिता के तहत 60 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से विवाह पंजीकरण करने की व्यवस्था को देखते हुए एक विशेष स्टॉल लगाया गया, जिस पर यू.सी.सी पोर्टल के माध्यम से स्थानीय जनता ने विवाह पंजीकरण करवाया।

कार्यक्रम में महिला कल्याण, शिक्षा, जल संरक्षण, खेल, तीलू रौतेली पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा वनराजी एवं भोटिया जनजाति के उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया, इसके साथ-साथ उत्तराखंड की सांस्कृतिक पारंपरिक विरासत व स्थानीय होली के संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले स्थानीय होलीयारों, छोलिया दलों, स्थानीय लोक कलाकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया जिसमें गणतंत्र दिवस 2023 में कर्तव्य पथ पर छोलिया नृत्य कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले चमाली ग्राम के भीमराव एंड पार्टी छोलिया दल के सदस्यों तथा जल संरक्षण में विशेष कार्य करने वाले राजेंद्र बिष्ट को भी सम्मानित किया गया, भीमराम एंड पार्टी छोलिया दल ने कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान बहुउद्देशीय शिविरों में सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण भी करवाया।
पप्रशासन द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने लिए नगर में विभिन्न क्षेत्र में एलईडी स्क्रीन पर सरकार के संदेश एवं योजनाओं की जानकारी जन सेवा सप्ताह भर दी जाएगी। दिनांक 23 मार्च 2025 से 29 मार्च 2025 तक जन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा जिसमें प्रत्येक विकास खंड पर बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर जनपद के मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी, नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल, राज्य दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी, जिला भाजपा अध्यक्ष गिरीश जोशी आदि अन्य माननीय गण उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *