Tons river Update, देहरादून प्रेमनगर परवल टोंस नदी में बहे मजदूरों के आठ शव बरामद, दो ने स्वंय बाहर निकल कर बचाई जान।

Tons river Update, Eight bodies of workers swept away in Tons river in Dehradun, Premnagar, Parwal have been recovered; two saved their lives by coming out on their own.

Tons river Update, आज 16 सितम्बर की सुबह भारी बारिश के तांडव के बीच देहरादून प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत परवल में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोंस नदी में बह गया था जिसमें लगभग 14- 15 लोगों के सवार होने की संभावना व्यक्त की गई है।


लोगों के देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में ट्रैक्टर ट्राली जो मजदूरों से भरी थी नदी में पलट गई।
इस दुर्घटना में 2 व्यक्तियों के सुरक्षित बाहर निकाल आने की जानकारी एसडीआरएफ ने दी है।
सवेरे ही दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों सहित SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।
जानकारी के अनुसार अब तक सर्च ऑपरेशन के दौरान कुल 5 शव SDRF द्वारा बरामद किए गए हैं।
तथा 3 शव जिला पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं।
लापता व्यक्तियों की खोज हेतु SDRF टीम द्वारा सहसपुर से हरबर्टपुर धर्मावाला पुल तक नदी के पूरे क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग ऑपरेशन निरंतर जारी है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *