*धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लानः-*

कोतवाली ज्वालापुरः-

 नो-एन्ट्रीः-प्रातः 08:00 बजे से 22:00 बजे तक जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक से रेल चौकी से सेक्टर-2 से भगतसिंह चौक तक भारी वाहन एवं सभी प्रकार के कमर्शियल लोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

 पार्किंग स्थलः-1-बीएचईएल से भगतसिंह चौक से सेक्टर-2 से ज्वालापुर आने वाले वाहन हेतु पार्किंग स्थल-

(a) ज्वालापुर इण्टर कालेज (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

(b) रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के अन्दर पार्किंग (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

(c) भगतसिंह चौक से सेक्टर-2 के मध्य सड़क के दोनों तरफ खाली पड़े स्थानों पर (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

2-सिंहद्वार-आर्यनगर चौक की तरफ से ज्वालापुर आने वाहनों हेतु पार्किंग स्थल-

(a) रेलवे अण्डरपास से पहले रेलवे ट्रैक के पास खाली पड़े स्थान पर (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

3-दुर्गा चौक की तरफ से ज्वालापुर आने वाहनों हेतु पार्किंग स्थल-

(a) भाईचारा होटल के पास खाली पड़े स्थान पर(टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

4-बीएचईएल से रानीपुर मोड़ चौक की तरफ आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थल-

(a) डा0 चन्देला हास्पिटल के सामने खाली पड़े स्थान पर (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

(b) भगतसिंह चौक से शिवमूर्ति चौक के मध्य सड़क के दोनों ओर खाली पड़े स्थान पर (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

 बैरियर प्वांईट्सः-

(a) सेक्टर-2 बैरियर

(b) ज्वालापुर इण्टर कालेज

(c) दुर्गा चौक

(d) भाईचारा होटल

(e) रेलवे अण्डरपास कट के पास

(f)श्रीराम चौक

(g) घासमण्डी चौक

(h) गुप्ता कैमिकल

(i) रामलीला ग्राउण्ड ज्वालापुर

(j) मैदानियान ज्वालापुर

 वन-वेः-रानीपुर मोड़ चौक पर यातायात का दबाव अत्यधिक बढने पर बीएचईएल एवं सेक्टर-2 की तरफ से आने वाले वाहनों को भगतसिंह चैक से टिबड़ी से पुराना रानीपुर मोड़ होते हुए वन-वे चलाया जायेगा।

 नोटः-1-श्रीराम चौक से कटहरा बाजार की तरफ सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

2-यातायात के दबाव को देखते हुए उपरोक्त बैरियर प्वांईटों से फोर व्हीलर/टू व्हीलर को सेक्टर-2 से श्रीराम चौक तक पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जा सकता है।

कोतवाली नगर हरिद्वारः-

 नो-एन्ट्रीः-

(a) प्रातः 08:00 बजे से 22:00 बजे तक सूखीनदी तिराहा से भीमगौड़ा बैरियर तक एवं पन्तद्वीप निकासी द्वार से भीमगौड़ा बैरियर तक तथा सभी प्रकार के कमर्शियल लोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

(b) वेदनिकेतन आश्रम तिराहा से शमशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर आटो/बिक्रम/ई-रिक्शा हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

 पार्किंग स्थलः-

1-दूधाधारी एवं करपात्री चौक से खड़खड़ी की तरफ आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थल-

(a) सूखीनदी पार्किंग स्थल (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

2-देवपुरा चौक -ऋषिकुल की तरफ से पुराना रानीपुर मोड़ की तरफ आने वाहनों हेतु पार्किंग स्थल-

(a) ऋषिकुल मैदान (टू व्हीलर, फोर व्हीलर)

 बैरियर प्वांईट्सः-

(a) सूखीनदी

(b) भीमगौड़ा बैरियर

(c) वेदनिकेतन आश्रम तिराहा

(d) पन्तद्वीप निकासी द्वार

 वन-वेः-दूधाधारी की तरफ से भीमगौड़ा की ओर आने वाले आटो/बिक्रम/ई-रिक्शा तथा चैपहिया वाहनों को सूखीनदी तिराहा से बांये करपात्री चौक होते हुए हाईवे मार्ग से भेजा जायेगा।

थाना कनखलः-

 नो-एन्ट्रीः-प्रातः 08:00 बजे से 22:00 बजे तक सिंहद्वार से चौकी जगजीतपुर तक सभी प्रकार के कमर्शियल लोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

 पार्किंग स्थलः-कृष्णानगर पुलिया से प्रेमनगर चौक की तरफ जाने वाले नहर पटरी मार्ग के किनारे खाले पड़े स्थान पर वाहनों को पार्क किया जायेगा।

 बैरियर प्वांईट्सः-

(a) सिंहद्वार

(b) देशरक्षक तिराहा

(c) चौकी जगजीतपुर

 वन-वेः-सिंहद्वार से देशरक्षक के मध्य यातायात का अत्यधिक दबाव बढने पर शंकर आश्रम एवं ज्वालापुर की तरफ से आने वाला यातायात प्रेमनगर चौक से जहान्वीडेल से रामदेव पुलिया होते हुए भेजा जायेगा।

 नोटः-1-रामदेव पुलिया, देशरक्षक तिराहा, कृष्णानगर पुलिया एवं सिंहद्वार की तरफ यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर लक्सर की तरफ से हरिद्वार आने वाले यातायात को जियापोता से सराय होते हुए डायवर्ट किया जायेगा।

कोतवाली रानीपुरः-

 नो-एन्ट्रीः-प्रातः 08:00 बजे से 22:00 बजे तक चिन्मय चौक से शिवालिकनगर चौक से बसपा तिराहा से सलेमपुर चौक तक सभी प्रकार के भारी एवं छोटे कमर्शियल लोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेंगे।

 पार्किंग स्थलः-1-रोशनाबाद/बीएचईएल से शिवालिकनगर की तरफ आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थल-

(a) चिन्मय डिग्री कालेज के सामने खले पड़े स्थान पर

(b) शिवालिकनगर चौक के निकट ब् गेट के सामने खाली पड़े स्थान पर

 बैरियर प्वांईट्सः-

(a) शिवालिकनगर चौक

(b) बसपा तिराहा

दिशा-निर्देश एवं अपीलः-

1-आमजन से अपील है कि बाजार में अपने वाहनों को निर्धारित/चिन्हीत फ्री-पार्किंग स्थलों पर खड़ा करें।

2-आमजन से अपील है कि फैस्टीवल सीजन में ज्यादा से ज्यादा टू व्हीलर का प्रयोग करें।

3-नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का पुलिस द्वारा लगातार टोईंग की कार्यवाही की जा रही है।

4-नो-एन्ट्री का शक्ति से पालन कराया जायेगा।

5-आमजन से अपील है कि फैस्टीवल सीजन के मद्देनजर पुलिस द्वारा लागू किये गये वन-वे का पालन करें।

6-व्यापारी भाईयों से अनुरोध है कि जो आमजन अपना वाहन लेकर दुकान के आगे खड़ा करते हैं उनको निर्धारित/चिन्हीत वाहन पार्किंग स्थल में वाहन खड़ा करने हेतु प्रेरित करें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *