बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में ऊधम सिंह नगर ने प्रदेश में हासिल किया तृतीय स्थान

देहरादून/रुद्रपुर। उत्तराखंड सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं सतत निगरानी में जनपद ऊधम सिंह नगर ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

जनपद की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में ऊधम सिंह नगर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह,श्री ज्योति प्रसाद गिरोला एवं निदेशक श्री सुशील कुमार द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह उपलब्धि जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी के नेतृत्व में जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए गए समन्वित प्रयासों का परिणाम है। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने, निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति तथा योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में जनपद द्वारा किए गए कार्यों को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है।

रामपाल सिंह ने दी जिला प्रशासन को बधाई

इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री रामपाल सिंह ने ऊधम सिंह नगर के प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी सहित समस्त जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि “ऊधम सिंह नगर का प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करना पूरे जनपद के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं, बल्कि जिला प्रशासन, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।”

उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनपद ऊधम सिंह नगर ने जिस प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ कार्य किया है, वह सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी वर्ष में जनपद और बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य हासिल करेगा।

जनपद की इस उपलब्धि से जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों में हर्ष का माहौल है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इसे विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की महत्वपूर्ण सफलता बताया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *