*हरिद्वार ।*मुख्यमंत्री निर्देशन में जनपद में चलाया जा रहा है अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मुख्यालय / नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में ललतारौ पुल से अपर रोड क्षेत्र तक तथा भीमगोड़ा क्षेत्रांतर्गत उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*तहसील रुड़की,भगवानपुर एवं लक्सर क्षेत्रांतर्गत चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

*चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से हटाया जा रहा है अतिक्रमण*

*हरिद्वार ।सरकारी भूमि पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा  निर्देश दिए गए है,मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद ने निरंतर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों,नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है,उससे हटाने के निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुगम संचालित करने के लिए एव यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा जनपद में जाम की स्थित न हो इसके दृष्टिगत सड़क किनारे, नालियों एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए है।
आज नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी की नेतृत्व में वाल्मीकि चौक(ललतारौ पुल) से अपर रोड क्षेत्रांतर्गत तथा भीमगोड़ा बैरियर से जयराम आश्रम होते हुए सुखी नदी तक उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा के नेतृत्व में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन ,एसएसबी एवं सेना के जवानों की देखरेख में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।जिसमें नालियों /फुटपाथ के ऊपर किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया तथा नालियों के ऊपर बनाए गए खोखे एवं ढाबों को हटाते हुए ध्वस्त किया गया।
दोनों टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मार्ग एवं नालियों पर किए गए 100 से अधिक अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।
नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, उप नगर आयुक्त महेंद्र यादव, सफाई निरीक्षक धीरेन्द्र सेमवाल,श्रीकांत एवं मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा,मनोज कुमार, हरकी पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी,एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट सहित पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।                प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनहित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

*रुड़की मंगलौर क्षेत्रांतर्गत,सड़क,नालियों, फुटपाथ,सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया*

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसील प्रशासन,पुलिस द्वारा आज मंगलौर में 10 किलोमीटर क्षेत्रांतर्गत सड़क,नालों,फुटपाथ एवं सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण, जिसमें सड़क किनारे अवैध रूप से संचालित हो रही रेहड़ी, ठेली एवं खोखे को भी हटाया गया तथा उन्होंने कहा है कल भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
इस अभियान में अपर तहसीलदार कानूनगो, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

*लक्सर के सुल्तानपुर मार्केट क्षेत्र में हटाया गया अतिक्रमण*

उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व ने आज  लक्सर के सुल्तानपुर बाजार क्षेत्रांतर्गत सड़क किनारे, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटाया गया तथा सभी लोगों को चेतावनी दी गए कि सड़क किनारे,फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर किसी भी दशा में अतिक्रमण न किया जाए।अतिक्रमण हटाओ अभियान में लगभग 50 से अधिक अतिक्रमण को हटाया गया तथा 16 लोगों के चालान भी किए गए।इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
इस दौरान तहसीलदार दीवान सिंह राणा एवं संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

*तहसील भगवानपुर नगर पंचायत  क्षेत्रांतर्गत गागलहेड़ी रोड से हटाया  अतिक्रमण*

उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि तहसीलदार दयाराम के  नेतृत्व में आज भगवानपुर नगर पंचायत  क्षेत्रांतर्गत गागलहेड़ी रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क,नालियों एवं फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *