महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में महानगर देहरादून की सभी विधानसभा रायपुर राजपुर धरमपुर कैंट एवं मसूरी विधानसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के देहरादून आगमन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सभी को अवगत कराया की 6 नवंबर को देश के माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन एवं लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा रैली को होने जा रही हैं।

महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पदयात्रा रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का आगमन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। यह पदयात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और जनहित के प्रति भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी।

आज देश का लोकतंत्र देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के मजबूर हाथों में है। कांग्रेस पार्टी लगातार समाज में एक भ्रम की स्थिति पैदा करते हुए देश के युवाओं को देश की जनता को बरगलाने का काम कर रही है। जो कि देश विरोधी इरादे के साथ समाज को पूर्ण रूप से भ्रमित करती आ रही है। जेनजी के नाम पर युवाओं को देश के प्रति विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए समय-समय पर विरोध कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं।

बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी खजानदास विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा काउ श्रीमती सविता कपूर ने सभी कार्यकर्ताओं को संख्या दृष्टि से कार्य करने पर जोर दिया साथ यह भी बताया कि हमें अपनी-अपनी विधानसभा में मंडलों में बैठक करनी है मंडलों में सभी शक्ति केदो एवं प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को इस लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के महत्व को बताते हुए रैली को सफल बनाना है एवं कार्यकर्ताओं द्वारा रैली में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपनी-अपनी संख्या का वृत्त प्रस्तुत किया गया तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

बैठकों में महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी विजेंद्र थपलियाल महानगर उपाध्यक्ष सुनील शर्मा राजेश कंबोज ओम कक्कड़ संध्या थापा मोहित शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल पूनम मंगाई विनोद शर्मा प्रदीप कुमार अक्षत जैन मोतीराम महिपाल श्रेय नौटियाल सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पार्षद गण कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *