Uttarakhand,उत्तराखंड,सात माह में मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से कुल 24 मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पांच लाख प्रति आर्थिक सहायता मिली।

Uttarakhand, In seven months, a total of 24 accredited journalists received financial assistance of Rs 5 lakh each from the Chief Minister Journalist Welfare Fund.

 

सात माह में 7 वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का लाभ ।

अन्य पत्रकार आश्रित आवेदकों को भी उनके आवेदनों में कुछ त्रुटीयों का निस्तारण करने के बाद सशर्त सहायता प्रदान करने की संस्तुति

मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति (कॉरपस फंड) एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की वर्तमान समिति के अंतर्गत मंगलवार को देहरादून सूचना निदेशालय में सूचना निदेशक बंसीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुई दूसरी बैठक में 9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रू. 5 – 5 लाख की सहायता स्वीकृत करने की संस्तुति समिति द्वारा की गई।

इसके साथ ही तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की संस्तुति भी की गई।

इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पत्रकार आश्रित आवेदकों को भी उनके आवेदनों में कुछ त्रुटीयों का निस्तारण करने के बाद सशर्त सहायता प्रदान करने की संस्तुति भी समिति ने की है।

इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के दृष्टिगत पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के प्रकरणों पर सूचना विभाग के द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

संकटग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए नियमित रूप से समिति की बैठकों का आयोजन कर प्राप्त मामलों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जा रहा है।

बैठक में सूचना विभाग के अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह एवं समितियों के सदस्यगण लक्ष्मण सिंह नेगी, अमित शर्मा एवं श्रीमती शशि शर्मा उपस्थित थे।

इससे पूर्व 6 दिसंबर 2025 को हुई समिति की पहली बैठक में 15 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-5 लाख, और 2 बीमार पत्रकारों को चिकित्सा सहायता दी गई। साथ ही, 4 वरिष्ठ पत्रकारों को ₹8,000 मासिक पेंशन स्वीकृत की गई थी।

पिछले सात माह में मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष से कुल 24 मान्यता प्राप्त पत्रकारों को पांच लाख प्रति आर्थिक सहायता और 7 वरिष्ठ पत्रकारों को मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना का लाभ मिला है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *