UTTARAKHAND PITHAURAGARH NEWS जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने बताया हैं कि दिनांक 04.11.2024 को उनके द्वारा लोक निर्माण विभाग, पिथौरागढ़ तथा पी०एम०जी०एस०वाई० खण्ड, पिथौरागढ़ के समस्त मोटर मार्गो (निर्मित एवं निर्माणाधीन) के सम्बन्ध में बैठक नियत करते हुए बैठक में अधिकारियों को स्वयं प्रतिभाग किये जाने के निर्देश दिये गये थे। बैठक की पूर्व सूचना अधिशासी अभियन्ता, पी०एम०जी०एस०वाई०, सिंचाई, खण्ड पिथौरागढ़ को पूर्व में भी प्रेषित की गई थी। इसके उपरान्त भी उनके द्वारा उक्त उक्त बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया। UTTARAKHAND PITHAURAGARH NEWS

UTTARAKHAND PITHAURAGARH NEWS जिलाधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियन्ता, पी०एम०जी०एस०वाई० पिथौरागढ़ से दूरभाष पर वार्ता किये जाने पर उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अधिशाषी अभियंता pmgsy सिंचाई खंड बिना सूचना कार्यक्षेत्र से अनुपस्थि है। बिना अवकाश स्वीकृति / पूर्वानुमति के कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित रहना अत्यन्त ही खेदजनक है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि आप द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशों को गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा है, जो आपके पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही को स्पष्ट रुप से दर्शित करता है। UTTARAKHAND PITHAURAGARH NEWS

आप स्पष्ट करें कि किन कारणों से आप उक्त बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया तथा आप बिना अवकाश स्वीकृति/पूर्वानुमति के अपने कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित है। इस सम्बन्ध में 03 दिन भीतर अपना स्पष्टीकरण जिलाधिकारी को प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी ने मुख्य कोषाधिकारी, पिथौरागढ़ को निर्देश दिए हैं कि अग्रिम आदेशों तक अधिशासी अभियन्ता, पी०एम०जी०एस०वाई० सिंचाई खण्ड, पिथौरागढ़ का वेतन आहरित न किया जाय।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *