हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस, सहित सभी राष्ट्रीय पर्वों पर आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रमों में हर बार की छले और ठगे जा रहे उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को इसबार भी राज्यस्थापना के रजत जयंती समारोह के सुभारंभ के अवसर पर ससम्मान आमंत्रित नहीं किया गया।
बीती रोज रोड़ीबेलवाला में राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय देवभूमि रजत उत्सव का शुभारंभ हुआ किन्तु प्रशासन ने चिन्हित राज्य आन्दोलनकारियों के कुछ प्रतिनिधियों को ही आमंत्रण के ब्लेंक कार्ड देकर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। अन्य आन्दोलनकारियों के रजत जयंती कार्यक्रम आरंभ होने के दूसरे दिन तक भी आमंत्रण नहीं मिला, न ही उन्हें फोन किया गया। जिस कारण राज्य आन्दोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अधिकांश राज्य आंदोलनकारी उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से प्रतिभाग करने से वंचित रहे। इस पर अनेक चिन्हित राज्य आन्दोलनकारियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।
आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार 31 अक्टूबर को तहसील हरिद्वार ने अपनी गलती सुधारने के लिए पटवारियों के माध्यम से आन्दोलनकारियों को सांय 5 बजे कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए सुबह से ही फोन करने शुरू किये गये। इस पर कई लोगों ने 30 अक्टूबर को कार्यक्रम आरंभ होने से समय पूर्व सूचना न मिलने पर अपनी नाराजगी भी व्यक्त की है।
गौरतलब है कि इस बार रोड़ी बेलवाला में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से देवभूमि रजत उत्सव आयोजन किया जा रहा है। जिला सूचना कार्यालय हरिद्वार द्वारा 30 अक्टूबर के कार्यक्रम से पूर्व हरिद्वार तहसील को 250 कार्ड उपलब्ध करा दिये थे। तहसील में 218 चिन्हित राज्य आन्दोलनकारी सम्मान पेंशन की पात्रता रखते हैं। लेकिन तहसील हरिद्वार के माध्यम से अधिकांश आंदोलनकारियों को न तो आमंत्रण पत्र पहुंचे और न ही विधिवत कार्यक्रम की सूचना प्राप्त हुई। पत्रकार एवं राज्य आन्दोलनकारी त्रिलोक चन्द्र भट्ट, प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव डॉ0 प्रदीप जोशी, राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने प्रशासन की इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे राज्य आन्दोलनकारियों को अपमान बताया। उन्होंने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करना और सूचना देना प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *