*पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन*

*प्रातः कालीन जवानों के बीच पहुंचकर SSP हरिद्वार ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी*

*एसएसपी ने जवानों संग लगाई दौड़, परखी जवानों की फिटनेस*

*अपने बीच कप्तान को पाकर, जवानों ने उत्साह के साथ लगाई दौड़*

*जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के दिए टिप्स*

*जवानों के शस्त्र ड्रिल अभ्यास को भी बारीकी से किया चेक अधीनस्थों को दिए दुरुस्त करने के निर्देश*

*परेड के पश्चात अधीनस्थ अधिकारियों के साथ किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, कमियां दूर करने को संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*परेड अनुशासन का अहम हिस्सा है सभी जवान अनुशासन में रहकर अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे*

आज दिनांक 14/10/25 को प्रातः कालीन “शुक्रवार” परेड पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल पुलिस लाइन पहुंचे और परेड की सलामी लेने उपरांत जवानों संग दौड़ लगाई। जवानों की फिटनेस को चेक करते हुए आजकल बढ़ती ठंड में जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आवश्यक टिप्स दिए तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। ड्रिल में जो कमियां पाई गई उन्हें दुरुस्त करने निर्देश दिए गएl

परेड उपरांत कप्तान द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए पुलिस मैस, जवानों की सुविधा हेतु कैंटीन, कर्मचारी बैरिक, व्यायामशाला, बहुद्देशीय हॉल, परिवहन शाखा व क्वार्टर गार्ड का बारिकी से निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही वर्तमान में पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया। परेड के दौरान एसएसपी द्वारा समस्त जवान एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लोग अनुशासन में रहकर ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे, परेड पुलिस का अनुशासन का अहम हिस्सा है जो हमें हर अनुशासन सिखाता है l

आयोजित शुक्रवार परेड में जनपद के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी एवं अन्य कार्यालय के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे l

















By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *