Oplus_131072

41 suspects, पिरान कलियर में सत्यापन अभियान में संदिग्ध 41 से की जा रही पुलिस लाइन में पूछताछ।

41 suspects, In the verification drive in Piran Kaliyar, 41 suspects are being questioned at the police line.

547 किरायेदारो/घरेलू नौकरों का किया सत्यापन,11 होटल व मकान मालिकों का मौके पर 9,0000/ रू0 के नकद और कोर्ट चालान

पुलिस ने 42 फ़ड, फेरी, ठेली वालो से वसूला 10,500/- का जुर्माना

41 suspects, पिरान कलियर क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए गए वृहत सत्यापन अभियान के अंतर्गत 41 व्यक्तियों के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस व स्थानीय अभिसूचना इकाई के द्वारा उन्हें पुलिस लाईन रोशनाबाद ले जाकर पुछताछ की जा रही है।

इसके अलावा क्षेत्र में पुलिस ने झुग्गी झोपडी व रिहाईशी इलाकों में निवासरत होटल व मकान मालिकों व बाहरी संदिग्धों व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, के सत्यापन करते हुए

आपराधिक घटनाओ की रोकथाम तथा आपराधिक/संदिग्ध तत्वों पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर आज 29 अप्रैल को एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की अगुवाई तथा सीओ मंगलौर विवेक कुमार व सीओ लक्सर नताशा सिंह की मौजूदगी में थाना कलियर क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपडी व रिहाईशी इलाकों में निवासरत होटल व मकान मालिकों व बाहरी संदिग्धों व्यक्तियो, किरायेदारों, व घरेलू नौकरो, ठेली, फड वाले, कबाडियो, के सत्यापन के लिए सघन अभियान चलाया गया।
7 अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा कुल 547 लोगो का सत्यापन किया गया तथा बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले 11 होटल व्यावसायिकों/मकान मालिको का पुलिस एक्ट के तहत कुल 9,0000/- रू0 का कोर्ट/नगद चालान किया गया। 42 ठेली, फड वाले, कबाडियो का कुल 10500/-रू0 संयोजन शुल्क वसूला गया।

सभी मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित/जागरूक किया गया, साथ ही फड, ठेली, मोटर मैकेनिक, गैराजो में काम करने वाले व्यक्तियो व कबाडियों को भी अपना-अपना सत्यापन करने को निर्देशित किया गया।

कार्यवाही का विवरण-
1- कुल 42 नगद चालान 10,500 रू0
2- कुल 11 कोर्ट/ नगद चालान (धनराशि 9,0000/-रू0)

*पुलिस टीम-*
1- एसपी ग्रामीण शेखऱ चंद्र सुयाल
2- सीओ मंगलौर विवेक कुमार
3- सीओ लक्सर नताशा सिंह
4- व.उ.नि. बी.एस. चौहान
5- संयुक्त रूप से थाना पिरान कलियर व अन्य थानो का फोर्स तथा 02 प्लाटून पीएसी

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *