The incident in Vikasnagar, विकासनगर की घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय, दोषियों पर हो कठोरतम कार्रवाई – रविदेव आनंद

The incident in Vikasnagar, is extremely sad and condemnable; strictest action should be taken against the culprits – Ravidev Anand

The incident in Vikasnagar, विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष रविदेव आनंद ने देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत वैरागीवाला में भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता एवं हिन्दू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद कश्यप की नृशंस निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुःख एवं आक्रोश व्यक्त किया है।

आज16 जून 2026 को एक बयान जारी करके उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मामूली विवाद में सुनियोजित षड्यंत्रपूर्वक संगठित भीड़ द्वारा घर में घुसकर विनोद कश्यप पर जानलेवा हमला किया गया तथा उनकी हथौड़ों से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई, वह उत्तराखण्ड जैसे शांतिप्रिय प्रदेश के लिए अत्यंत चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह घटना कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने वाली है तथा समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास प्रतीत होती है।

रविदेव आनंद ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद इस दुःख की घड़ी में शोकसंतप्त परिवार के साथ पूर्ण संवेदना एवं दृढ़ता के साथ खड़ी है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को हर संभव सामाजिक, नैतिक एवं कानूनी सहयोग प्रदान करेंगे। किसी भी निर्दोष नागरिक के साथ होने वाले अन्याय को समाज स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य हत्याकांड में सम्मिलित सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक धाराओं में कार्रवाई की जाए तथा मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित सुनवाई सुनिश्चित कर दोषियों को शीघ्र कठोर दंड दिलाया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा एवं समुचित आर्थिक सहायता की व्यवस्था भी की जाए। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड का मानना है कि प्रदेश में सामाजिक सौहार्द एवं कानून के शासन को बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जानी चाहिए। किसी भी प्रकार की भीड़ हिंसा एवं संगठित आपराधिक गतिविधि को कठोरता से कुचलना प्रशासन का दायित्व है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *