Oplus_16908288

The rapist of his innocent daughter, अपनी ही सात वर्षीय पुत्री का दुष्कर्मी दो महीने बाद गिरफ्तार,मंगलौर पुलिस ने दबोचा।

The rapist of his innocent daughter, his own seven-year-old daughter, was arrested after two months, caught by Mangalore police.

स्वंय को मरा साबित करने के लिये व पुलिस को गुमराह करने के लिए नहर किनारे छोड़ दिया था अपना सामान

The rapist of his innocent daughter, अपनी ही मासूम सात वर्षीय पुत्री को हवस का शिकार बनाने वाले वहशी दरिंदे को आज कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी अपराध करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए अपने कपड़े बैग आदि नहर किनारे रख कर फरार हो गया था ताकि उसे नहर में डूबा मान लिया जाये।
कोतवाली मंगलौर के ग्राम मन्नाखेड़ी, निवासी नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र पुत्र मुंशी द्वारा अपनी 7 वर्षीय मासूम पुत्री के साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में माह अप्रैल 2026 में आरोपी नीटू उर्फ ज्ञानेंद्र के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम एवं बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
डूबने की कहानी को सच ना मानते हुए और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया।
टीमों द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट (NBW) भी पुलिस ने प्राप्त किया था।

पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने स्वयं को मृत दर्शाने और पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से अपने कपड़े, जूते एवं अन्य सामान नहर किनारे छोड़ दिए थे, जिससे यह प्रतीत हो कि उसने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच जारी रखी और लगातार सुरागरसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी रखी।

लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप मंगलौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार विधिक करवाई की जा रही है।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *