On 80th Independence Day, जिनके कारण आज हम आजादी का पर्व मना रहे हैं उनके वंशजों का सम्मान करके गौरव की अनुभूति होती है- मयूर दीक्षित

On 80th Independence Day, We feel proud to honour the descendants of those because of whom we are celebrating Independence Day today – Mayur Dixit

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रति व्यक्त भावनाओं के हम आभारी हैं- जितेन्द्र रघुवंशी

On 80th Independence Day, हरिद्वार 15 अगस्त आजादी की 80 वीं वर्षगांठ हरिद्वार में भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, ध्वजारोहण के पूर्व राष्ट्रगीत वन्दे मातरम तथा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान से समूचा परिसर देशभक्ति की भावना ओतप्रोत हो गया।

हरिद्वार प्रशासन द्वारा सेनानी परिवारों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर रोशनाबाद, तहसील हरिद्वार के परिवारों को तहसील परिसर में आमंत्रित करके सम्मानित किया, वहीं शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा ज्वालापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार ने ध्वजारोहण किया गया तथा शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि समर्पित किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी, भोपतवाला से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राणा, ज्वालापुर के वीरेन्द्र कुमार गहलौत तथा बहादराबाद के अशोक गहलोत का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर माल्यार्पण के साथ किया।

इस अवसर पर महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने उपस्थित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के हितों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

रघुवंशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हरिद्वार में रोपा गया स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति संगठन विगत 3 वर्षों से 23 प्रान्तों में हर महीने प्रथम रविवार दस बजे दस मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों शहीदों के नाम अभियान को संचालित कर रहा है, यह देवभूमि हरिद्वार के लिए गौरव की बात है, उन्होंने हर महीने प्रथम रविवार को शहीद जगदीश वत्स पार्क पुल जटवाड़ा हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में सभी को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के प्रति कृतज्ञता का भाव प्रदर्शित करते हुए अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कहा कि इन परिवारों का जब भी कोई काम आप करें तो अपने आप को सौभाग्यशाली अनुभव करें कि हमें उन लोगों की सेवा का अवसर मिला है जिनके कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं, उनके वंशजों का सम्मान वास्तव में उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने ध्वजारोहण किया तथा उप जिलाधिकारी के साथ तहसीलदार सचिन कुमार ने उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का सम्मान माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट करके किया ।

इस अवसर पर डॉ वेद प्रकाश आर्य, आचार्य करुणेश मिश्र वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा, और राज्य आंदोलनकारीयों की ओर से आंदोलन कारी संगठन के अध्यक्ष जोशी ने उपस्थित सेनानी परिवारों राज्यआंदोलनकारीयों तथा राजस्व कर्मचारियों को सम्बोधित किया।
उप जिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा ने भी कर्मचारियों से आग्रह किया कि स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के कार्य में अनावश्यक विलम्ब न करें, इनका कार्य करके गौरव की अनुभूति करें।
स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, जितेन्द्र रघुवंशी, अर्जुन सिंह राणा, वीरेन्द्र कुमार गहलौत, डॉ वेद प्रकाश आर्य, कैलाश चंद्र वैष्णव, नरेंद्र कुमार वर्मा, आदित्य गहलोत, अनुराग सिंह गौतम, अशोक कुमार चौहान, सुभाष चौहान, अरविंद चौहान, आचार्य करुणेश मिश्रा , हरविंदर सिंह पार्षद नगर निगम, दिनकर आर्य, रमेश , विशाल टेलर , विवेक शर्मा , यशपाल ठाकुर, शिवेन्द्र गहलोत , ऋषभ गहलोत, यशवंत चौहान , प्रमेश चौधरी , रविन्द्र कुमार धीमान , चन्द्र प्रकाश मगन, रमेश चन्द्र गुप्ता, अजय कुमार , श्रीमति पद्मा देवी आर्य, श्रीमति मधुबाला, श्रीमति ममता धीमान, श्रीमति सरला चौहान, श्रीमति शीला चौहान, श्रीमति मंजुलता भारती, श्रीमती शोभा गोयल, श्रीमती शिवानी सैनी, श्रीमति मधु उपाध्याय तथा वरिष्ठ पत्रकार श्रीमति शशि शर्मा सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *