बोर्ड परीक्षाओं के सफल संपादन के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई आयोजित

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में नकल की रोकथाम तथा परीक्षाओं को शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस उपाधीक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि की बैठक आहुत की गई।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषदीय परीक्षा 2026 के सफल संपादन हेतु जनपद में 69 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जो सभी मिश्रित है। इनमें 04 संवेदनशील तथा 65 सामान्य परीक्षा केन्द्र है। हाईस्कूल / इण्टरमीडिएट परीक्षा दिनांक 21 फरवरी से 20 मार्च, 2026 तक एकल पाली में प्रातः 10:00 बजे से 01:00 बजे तक सम्पन्न होंगी।
उन्होंने बताया कि जनपद में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में कुल 6521 परीक्षार्थी (हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थी 1686 बालक, 1620 बालिका, कुल 3306 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी 7 बालक, 3 बालिका, कुल 10 तथा इण्टरमीडिएट संस्थागत परीक्षार्थी 1587 बालक, 1593 बालिका, कुल 3180 तथा व्यक्तिगत परीक्षार्थी 14 बालक, 11 बालिका कुल 25) सम्मिलित होंगे। सभी परीक्षा केन्द्र सेक्टर मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन, पर्यवेक्षक आदि की नियुक्ति की जा चुकी है। उत्तर पुस्तिकाओं हेतु जनपद में 02 संकलन केन्द्र (रा. इं.का.रतूड़ा एवं अ.उ.रा. इं.का.अगस्त्यमुनि) बनाये गये हैं। प्रभावी निरीक्षण एवं अनुश्रवण हेतु जनपद व विकासखण्ड स्तर पर सचल दल का गठन किया जा चुका है। जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों को उत्तर पुस्तिका एवं गोपनीय सामाग्री वितरित की जा चुकी है। जनपद स्तर पर त्वरित सूचनाओं अथवा समस्याओं के समाधान हेतु मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम का निर्माण किया जा चुका है।
बैठक के अन्त में जनपद के सभी केन्द्रों पर निर्विघ्न परीक्षा सम्पादित कराये जाने हेतु सुभी केन्द्र व्यवस्थापकों/कार्यपालक मजिस्ट्रेट बैठक में आवश्यक निर्देश दिये गये।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *