कैबिनेट मंत्री खजान दास ने की डॉ. ज्योति गौतम के कार्यों की सराहना, न्यूरोलॉजी क्षेत्र में उत्तराखंड को मिल रही नई पहचान

आज  रेस कोर्स रिंकू मेडिकल के पास न्यूरो आई क्लिनिक का उद्घाटन समारोह किया गया कैबिनेट मंत्री खजान दास द्वारा उद्घाटन किया गया l न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता, आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीजों के प्रति समर्पित सेवाभाव के लिए प्रसिद्ध डॉ. ज्योति गौतम आज उत्तराखंड में एक विश्वसनीय नाम बन चुके हैं। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित एवं विश्व-प्रसिद्ध संस्थान नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज़ (NIMHANS), बेंगलुरु से न्यूरोलॉजी (DM) में सुपर-स्पेशलाइज़ेशन प्राप्त किया है। NIMHANS भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय महत्व का संस्थान (Institute of National Importance) है, जहां देश-विदेश से जटिल न्यूरोलॉजिकल रोगों के उपचार हेतु मरीज पहुंचते हैं।

डॉ. ज्योति गौतम ने न्यूरोलॉजी के विभिन्न विशेष क्षेत्रों में भी उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है, जिसमें Movement Disorder में Jaslok Hospital, Mumbai, Epilepsy में KD Hospital, Ahmedabad तथा Pain Management में Asian Pain Academy से विशेष प्रशिक्षण शामिल है।

इसके साथ ही उनके कई शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने AIIMS, डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल, नई दिल्ली एवं PMCH पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया है।

डॉ. ज्योति गौतम की एक विशेष उपलब्धि यह भी रही कि उन्होंने उत्तराखंड में पहली बार पार्किंसन रोग से पीड़ित मरीज में Deep Brain Stimulation (DBS) डिवाइस को सफलतापूर्वक कार्यात्मक बनाकर चिकित्सा क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया। यह उपलब्धि राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है।

इस अवसर पर राजपुर विधानसभा के विधायक व उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा,
“डॉ. ज्योति गौतम ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आधुनिक चिकित्सा ज्ञान के माध्यम से उत्तराखंड को न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। राज्य के मरीजों को अब जटिल न्यूरोलॉजिकल उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी। उनकी उपलब्धियां प्रदेश के लिए गर्व का विषय हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

डॉ. ज्योति गौतम आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों, सटीक जांच और मानवीय दृष्टिकोण के साथ मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर डॉ आरके जैन ,राज्य मंत्री अशोक वर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोपालपुरी ,पार्षद आलोक कुमार ,महानगर मीडिया संयोजक अक्षत जैन ,अंबेडकर नगर मंडल महामंत्री अंकुर जैन और अनेक लोग उपस्थित रहे l

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *