*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि ₹ 445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नहर के दायीं पार्श्व पर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण किये जाने हेतु ₹ 8.43 करोड़ सहित कुम्भ मेला-2027 हेतु किराये के आधार पर फर्नीचर और सजावटी कपड़े हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा संस्तुत लागत ₹ 14.57 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी गढ़वाल के विधानसमा क्षेत्र लैंसडौन के अन्तर्गत विकासखण्ड रिखणीखाल में लो०नि०वि० आतिथि गृह के समीप हैलीपैड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 13.50 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मूलाकोट के डचूडा बाजार में राजकीय इंटर कालेज मूलाकोट तक दीवार सहित इंटरलॉकिंग टाईल्स 1000 मीटर का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 46.46 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अन्तर्गत विकासखण्ड कीर्तिनगर के जखेड़ से सुमाड़ी कपरोली तक मोटर मार्ग का नव निर्माण किये जाने हेतु ₹ 2.04 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत गणाई बनकोट मोटर मार्ग से भट्टीगांव तारसिमोली मोटर मार्ग का विस्तार, सुधारीकरण व डामरीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.09 करोड़ तथा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र चकराता के विकासखण्ड कालसी में उद्पाल्टा-उपरौली मोटर मार्ग के अनुरक्षण का कार्य किये जाने हेतु ₹ 1.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल में कसियालेख हरिनगर अक्सोडा मोटर मार्ग के किमी0 01 से 08 में सुधारीकरण कार्य एवं पीसी द्वारा डामरीकरण का कार्य किये जाने हेतु धनराशि ₹ 3.82 करोड़ तथा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत ग्राम प्रतापपुर में खाद्ध गोदाम से तलवार फार्म होते हुए वकील फार्म तक 06.00 किमी० हॉट मिक्स रोड का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 3.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के विकासखण्ड कनालीछीना के अन्तर्गत ग्राम सभा ओझातल्ला के ढुंगालगांव से ओझातल्ला तक सम्पर्क मार्ग (1.5 किमी० सी०सी० मार्ग) का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 61.39 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ब्लॉक बाराकोट के अन्तर्गत लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-काफलीखान भनोली एन.एच.-57 मोटर मार्ग में किमी 17 से 21 तथा किमी 27 से 38.120 में सुधारीकरण एवं डामरीकरण किये जाने हेतु ₹ 4.94 करोड तथा जनपद उधमसिंहनगर के विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के ग्राम सुरेन्द्रनगर में हर्षित विश्वास के घर से किंचून मंडल के घर की ओर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य किये जाने हेतु ₹ 87.94 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी अन्तर्गत कैट क्षेत्र में जोन नं0-5 के अन्तर्गत 01 नलकूप, पम्प हाउस राइजिंग मेन तथा अन्य सम्बंधित कार्यों हेतु ₹ 3.07 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हैलीपैड के निर्माण हेतु धनराशि ₹ 8.30 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वार जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला/कक्षों तथा शौचालयों का निर्माण एवं सौन्दर्याकरण किये जाने हेतु ₹ 98.77 लाख की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *