हरिद्वार में VIP नंबरों की होड़: नई सीरीज खुलते ही ₹5.40 लाख में बिका एक नंबर*

*हरिद्वार। हरिद्वार में परिवहन विभाग द्वारा नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM प्रारम्भ होते ही आकर्षक (VIP/Fancy) पंजीकरण नंबरों के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में वाहन स्वामियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। नई श्रृंखला के खुलते ही मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि फैंसी नंबरों का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।

ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे अधिक चर्चा का विषय रहा, जिसके लिए ₹5,40,000 की सर्वाधिक बोली प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त UK08 BM 0001 के लिए ₹4,91,000, UK08 BM 0007 के लिए ₹3,88,000, UK08 BM 0008 के लिए ₹1,73,000, UK08 BM 0002 के लिए ₹1,41,000 तथा UK08 BM 9000 के लिए ₹91,000 की बोली लगी। वहीं 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 तथा 0999 जैसे अन्य आकर्षक नंबरों के लिए भी लोगों ने उत्साहपूर्वक बोली लगाई। fancy report.docx

फैंसी नंबरों की इस ई-नीलामी से परिवहन विभाग को उल्लेखनीय राजस्व प्राप्त हुआ है। यह न केवल राज्य सरकार की आय में महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि लोग अपनी पसंद और पहचान से जुड़े विशेष पंजीकरण नंबरों के लिए अतिरिक्त राशि खर्च करने को तैयार हैं। ऑनलाइन ई-ऑक्शन प्रणाली के कारण पूरी प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुविधाजनक रही।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), हरिद्वार, श्री निखिल शर्मा ने बताया कि नई श्रृंखला प्रारम्भ होते ही नागरिकों द्वारा फैंसी नंबरों के प्रति अत्यधिक उत्साह प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की ऑनलाइन ई-नीलामी व्यवस्था पूर्णतः पारदर्शी है तथा इच्छुक नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपनी पसंद का पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फैंसी नंबरों से प्राप्त होने वाला राजस्व राज्य सरकार के लिए एक महत्वपूर्ण आय स्रोत है और भविष्य में भी इस प्रकार की ई-नीलामी नियमित रूप से आयोजित की जाती रहेगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *