*✨श्रावण सोमवार पर परमार्थ निकेतन में सेवा, साधना और करुणा का संगम*

*💥कांवड़ यात्रियों की सेवा में मेडिकल कैंप और जल मंदिर बने आस्था के साथ मानवता के केंद्र*

*🌺श्रावण सोमवार, भीतर के शिवत्व को जागृत करने का दिव्य अवसर*

*🌼परमार्थ निकेतन में रूद्राभिषेक के साथ मानवता का अभिषेक*

*🔱शिव बाहर नहीं, भीतर हैं*

*✨स्वामी चिदानन्द सरस्वती*

ऋषिकेश, 10 अगस्त। परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में श्रावण के दूसरे सोमवार के अवसर पर रूद्राभिषेक कर विश्व शान्ति की प्रार्थ की। साथ ही कांवड़ यात्रियों की सेवा, चिकित्सा सहायता और जल मन्दिरों के माध्यम से जल सेवा निरंतर की जा रही है। प्रतिदिन लगभग दो हजार से तीन हजार कांवड़ यात्रियों को प्रतिदिन चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है साथ ही हजारों-हजारों कांवड यात्रियों को जल मन्दिरों के माध्यम से स्वच्छ पेयजल सेवा, परमार्थ पीठाधीश्वर, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के आशीर्वाद से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

श्रावण के दूसरे सोमवार के अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि श्रावण सोमवार, शिव से जुड़ने और स्वयं से मिलने का पावन अवसर है। मन को शांत करने, चेतना को जागृत करने और भीतर के शिवत्व को अनुभव करने का दिव्य अवसर है। श्रावण की हर बूँद हमें प्रकृति, पवित्रता और जीवन के प्रति कृतज्ञता का संदेश देती है।

पूज्य स्वामी जी ने कहा कि शिव बाहर नहीं, भीतर हैं। शिव को पाने के लिए कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं; बस एक क्षण ठहरकर अपने भीतर उतरना है। श्वास को महसूस करना है, मौन को सुनना है और उस चेतना को पहचानना है जो हर पल हमारे भीतर जाग रही है।

श्रावण इसी यात्रा की ओर संकेत करता है, जहाँ ध्यान दूर की मंज़िल नहीं, बल्कि इसी क्षण में जागने का नाम है। जब मन शांत होता है, श्वास सजग होती है और भीतर का मौन गहराता है, तब अनुभव होता है, जिस शिव को हम खोज रहे थे, वही हमारे भीतर सदा से विराजमान हैं।

बाघखाला में आयोजित परमार्थ निकेतन, मेडिकल कैंप में दूर-दराज से गंगाजल लेकर अपने आराध्य भगवान शिव को अर्पित करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे कांवड़ यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ, प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। लंबे सफर, थकान, पैरों में छाले, दर्द, कमजोरी और अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे यात्रियों के लिए यह चिकित्सा सेवा उनके कठिन आध्यात्मिक सफर में सहायक बन रही है।

कैंप में चिकित्सकों, नर्सिंग टीम और सेवा में जुटे स्वयंसेवकों द्वारा पूरे समर्पण के साथ कावंड यात्रियों की सेवा की जा रही है। किसी के पैरों की मरहम-पट्टी हो रही है, किसी को आवश्यक दवा दी जा रही है, तो किसी को कुछ देर विश्राम कर पुनः अपनी यात्रा प्रारंभ करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। हर थके हुए यात्री को विश्राम स्थल प्रदान किया जा रहा है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *