बाजार क्षेत्र में लगातार गैस की घटतौलि एवं अनियमित आपूर्ति की शिकायतों के मद्देनजर, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट ने आज मुख्यालय टीम के साथ उत्तरकाशी बाजार, ज्ञानसू, मनेरा आदि क्षेत्रों में गैस वितरण करने वाले वाहनों का औचक निरीक्षण किया।

  • उत्तरकाशी बाजार, ज्ञानसू, मनेरा में गैस वितरण वाहनों का औचक निरीक्षण
  • तीन गैस वितरण वाहनों को पकड़ा गया, कई अनियमितताएं पाई गईं
  • जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि IOC और HP गैस एजेंसी को नोटिस जारी किए गए हैं

निरीक्षण के दौरान तीन गैस वितरण करने वाले वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें विश्वनाथ गैस एजेंसी उत्तरकाशी, उत्तरकाशी गैस सर्विस ज्ञानसू एवं एक अन्य लोडर शामिल थे। विश्वनाथ गैस सर्विस उत्तरकाशी के वाहन में लदे सिलेंडरों का तौल करने पर पाया गया कि अधिकतर सिलेंडरों में 400 से 600 ग्राम कम गैस थी। डिलीवरी मैन के पास वर्दी नहीं थी और उसने दोपहर तक किसी भी उपभोक्ता को सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की थी।

डिलीवरी मैन और गैस एजेंसी मालिक को निर्देशित किया गया कि वाहन को तत्काल गैस गोदाम वापस ले जाया जाए एवं सभी सिलेंडरों का तौल करते हुए मानक से कम वजन वाले सिलेंडरों को ऑयल कंपनी के बॉटलिंग प्लांट को वापस किया जाए।

उत्तरकाशी गैस सर्विस के वाहन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वाहन चालक एवं डिलीवरी मैन के पास आईडी, वर्दी एवं तौल काटा नहीं था। वाहन को सीज करके बाट माप निरीक्षक के सुपुर्द किया गया एवं सभी सिलेंडरों की तौल करते हुए मानक से कम पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट ने बताया कि IOC एजेंसी उत्तरकाशी गैस सर्विस एवं HP गैस एजेंसी विश्वनाथ गैस सर्विस को नोटिस जारी किए गए हैं एवं उनका जवाब तलब किया गया है। एजेंसी का जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी एवं नियमित रूप से निरीक्षण भी किए जाएंगे। सभी गोदाम प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गैस में पाई जाने वाली अनियमितताओं की जांच करें। निरीक्षण टीम में जिला पूर्ति अधिकारी के साथ महेश कुमार, नरेश राणा, जय सिंह चौहान, और अंकित बिष्ट भी शामिल थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *