CM DHAMI की सख्ती से भूमाफियाओं में खलबली मच गई है। अब ये लोग राज्य के लोगों को ही जमीनें बेचने लगे हैं। सरकार ने स्थानीय लोगों को सतर्क करते हुए अपील की है कि भू कानून का उल्लंघन करने वालों से स्थानीय लोग जमीनें न खरीदें। उत्तराखंड में मौजूदा भू कानून के उल्लंघन पर जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। जमीनें सरकार में निहित की जा रही है। इससे डरे भू माफियाओं और राज्य में गलत तरीके से जमीनें खरीदने वाले बाहरी लोगों ने जमीनों को स्थानीय लोगों को बेचना शुरू कर दिया है। ऐसे में सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे राज्य से बाहर के लोगों से जमीनें न खरीदें।

भू कानून का उल्लंघन कर जमीन खरीदने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य में मौजूदा भू-कानून के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन स्तर से लगातार कार्रवाई जारी है। इन कार्रवाई के बीच ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि राज्य से बाहर के लोग, जिन्होंने पूर्व में भू-कानून का उल्लंघन कर जमीनें खरीदी हैं, वे अब इन जमीनों को राज्य के लागों को ही बेच रहे हैं। ऐसा कर वे जमीनों को सरकार में निहित होने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि ऐसा होगा नहीं। जिस व्यक्ति ने एकबार भू कानून का उल्लंघन कर लिया है, तो वो जमीन सरकार में निहित होकर ही रहेगी।

  • राज्य के लोगों को ही बेचने लगे जमीनें, सरकार ने किया सतर्क
  • भू कानून का उल्लंघन करने वालों से स्थानीय लोग न खरीदें जमीनें

भले ही वो राज्य के स्थानीय निवासी को ही क्यों न बेच दी हो। कहा कि स्थानीय जनता से अपील की जाती है कि ऐसे लोगों से किसी भी तरह से जमीन का सौदा न करें। ताकि भविष्य में उन्हें किसी भी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो। अपर सचिव राजस्व ने बताया कि जिला स्तर पर रजिस्ट्रियों के दौरान सतर्कता बरतने को कहा गया है। राज्य से बाहर के लोग जो जमीनें बेच रहे हैं, उन पर विशेष नजर रखी जाए। देखा जाए कि ऐसी जमीनें भू कानून का उल्लंघन कर तो नहीं खरीदी गई। या जिन प्रयोजनों के लिए इन जमीनों को मंजूरी लेकर खरीदा गया था, वो काम हुए या नहीं। ऐसे मामलों में यदि जमीनों को स्थानीय लोगों को बेचा जा रहा है, तो रजिस्ट्री के दौरान ही सख्ती बरती जाए। ताकि भू-कानून का उल्लंघन करने वाले लोग राज्य के निवासियों को जमीनें बेच कर वित्तीय नुकसान न पहुंचा पाएं।

विवादित जमीन खरीदने से स्थानीय लोगों को दोहरी दिक्कत होगी। पहली जमीनें सरकार में निहित होने पर वित्तीय नुकसान होगा। दूसरा कानूनी उलझनों में अलग जूझना होगा। मौजूदा भू कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। धारा 166 में केस दर्ज कर एसडीएम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई हैं। जमीन खरीदने का प्रयोजन सिद्ध न करने पर जमीनों को सरकार में निहित किया जा रहा है। अभी तक 434 से अधिक मामलों में केस दर्ज किए जा चुके हैं। करीब एक दर्जन मामलों में जमीनें सरकार में निहित की जा चुकी हैं।

अपर सचिव राजस्व आनंद श्रीवास्तव का कहना है कि यदि राज्य से बाहर के किसी व्यक्ति ने भू-कानून का उल्लंघन कर राज्य में जमीन खरीदी है तो उन प्रकरण में भू-कानून के स्पष्ट प्रावधानों के तहत कार्रवाई जारी है। यदि ऐसे व्यक्ति द्वारा बाद में जमीन राज्य के निवासियों को बेच भी दी जाती है, तो भी राज्य से बाहर का व्यक्ति भू-कानून का उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई से बच नहीं सकता। जमीन सरकार में निहित होगी। ऐसे में स्थानीय लोग ऐसे लोगों से इस तरह की विवादित जमीनों को खरीदने से बचें। ताकि भविष्य में उन्हें किसी तरह का कोई वित्तीय नुकसान न हो।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *