स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जनपद रुद्रप्रयाग में स्वतंत्रता दिवस-2026 को गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने जिला सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को सुव्यवस्थित, भव्य एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां निर्धारित करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का पर्व है। इसलिए समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं।
बैठक में जानकारी दी गई कि 15 अगस्त को प्रातः 9 बजे जनपद के सभी सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा, जबकि प्रातः 9:30 बजे जिला मुख्यालय में सार्वजनिक रूप से मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सभी सरकारी भवनों एवं प्रमुख कार्यालयों को आकर्षक रूप से सजाते हुए भव्य प्रकाश व्यवस्था भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी भवनों की प्रकाश व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या से ही सरकारी भवन आकर्षक नजर आएं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में बृहद वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा। विभिन्न विभागों, विद्यालयों एवं संस्थानों द्वारा निर्धारित स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। इनमें बैडमिंटन प्रतियोगिता सहित अन्य खेल गतिविधियां शामिल हैं। इसके साथ ही युवाओं में खेल भावना, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। मैराथन बेलिनी पुल से कमेड़ा तक आयोजित की जाएगी, जिसमें युवाओं एवं आमजन की सहभागिता रहेगी।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के लिए भाषण एवं निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्र निर्माण, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलेगा।इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत विभाजन से संबंधित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए

इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशीष रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *