केदनाथ तरने के केदारनाथ शाॅटकट उतरने के चक्कर में जंगलों में फंसे चार यात्री।

आधी रात को देव दूत बन पहुंची SDRF किया सकुशल रेस्क्यू।

रामबाड़ा और लिनचोली के बीच भटके रास्ता।

30 मई को देर रात्रि लिंचोली के सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास चार यात्रियों के रास्ता भटक जाने की सूचना लोकेशन के साथ पहुंची।
सेक्टर मजिस्ट्रेट लिंचोली नाम की जानकारी नहीं मिल सकी ने SDRF को सूचित किया कि, श्रीकेदारनाथ दर्शन के बाद वापिस लौटते समय 4 तीर्थयात्री लिनचोली व रामबाड़ा में नदी किनारे फंस गए है जिनके रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर पोस्ट लिनचोली से मुख्य आरक्षी प्रविंद्र धस्माना के साथ SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
SDRF रेस्क्यू टीम ने बेहद विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत करते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे में चारों युवकों तक पहुँचकर नदी किनारे से सभी को एक एक कर सुरक्षित निकाला और सुरक्षित उन्हें लिंचोली पहुँचाया।

SDRF के अनुसार चारोंतीर्थयात्रियों ने बताया कि श्रीकेदारनाथ दर्शन के बाद वापिस लौटते समय उन्होंने शॉर्टकट के लिए नदी किनारे का रास्ता पकड़ लिया, जिसमें काफी देर नदी किनारे चलते रहने के बाद आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और अंधेरा भी हो गया जिसके चलते वे लोग वहां फंस गए।
SDRF द्वारा सुरक्षित निकाले गये सभी यात्री युवक दिल्ली के निवासी हैं जिनमें, आकाश पुत्र राम बाबू, 22 वर्ष, निवासी- निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली,अमित कुमार साहू, 24 वर्ष, दिल्ली,धनराज सिंह पुत्र राम भूल सिंह, 25 वर्ष, साहनी मोहल्ला, नांगलोई वेस्ट दिल्ली, इरफान पुत्र नसरूदीन, 22 वर्ष, निहाल विहार, नांगलोई वेस्ट दिल्ली। सभी ने SDRF का अत्यधिक आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *