जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 51 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 22 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी

हरिद्वार, जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 51 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 22 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व,भूमि विवाद ,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सरस्वती देवी पत्नी स्वर्गीय जीराज सिंह ग्राम गाजीवाली ने पेंशन संख्या में संशोधन करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता मास्टर सुभाष चंद्र निवासी मीरपुर मुआजरपुर थाना रानीपुर ने अपने मकान के आगे रोड पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के कारण मार्ग ऊंचा हो गया है ,जिस कारण प्रार्थी के घर में पानी भर जाता है,जिसको लेकर प्रार्थी ने इंटरलॉकिंग टाइल्स के दोनों ओर नाली के निर्माण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी वेदपाल पुत्र चरण सिंह ग्राम धारीवाला शाहपुर शीतलाखेड़ा ने मौजा भोगपुर परगना ज्वालापुर में स्थित खसरा नंबर 442/12  पर किसी द्वारा गंगा (सरकारी जमीन) पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है,कब्जा हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति ने ग्राम पंचायत लालढांग,रसूलपुर, मीठीबेरी, गेंड़ीखाता, समसपुर,इंद्रा नगर,जसपुर ,नया गांव आदि क्षेत्रों में कानूनन प्रतिबंधित होने के बावजूद बुक्सा जनजाति की कृषि भूमि को प्रॉपर्टी डीलर को अवैध रूप से बेचे जाने पर एवं भूमि को खुर्द बुर्द कर रहे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने को लेकर शिकायती पत्र दिया।प्रार्थी सागर जोशी ग्राम कलालहरी ने ग्राम कटोन्दी मुस्तहकम परगना भगवानपुर तहसील रुड़की से अपनी कृषि भूमि जमीन की खसरा खतौनी की नकल की कॉपी कंप्यूटराइज कॉपी नहीं मिल पा रही है, प्रार्थी ने भूमि की नकल की कॉपी जल्द से जल्द दिलवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। देवभूमि पूर्व सैनिकों कल्याण समिति ने देवभूमि पूर्व सैनिक समिति के लिए मिलन केंद्र हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी निर्मल दास ,हीरालाल,अनूप कुमार ने हरकी पौड़ी के निकट भीमगोड़ा रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के पीछे पहाड़ी को खोदकर किए जा रहे निर्माण को रोकने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी शकूर पुत्र रशीद ग्राम दादूबास मजरा लालवाला ने बताया कि विगत दिन 30 मार्च 2025 को उनके घर में आग लग गई थी,जिस कारण प्रार्थी को जीवन यापन करने में दिखती का सामना करना पड़ रहा है।प्रार्थी ने आग के कारण हुए आर्थिक सहायता प्रदान करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।

सीएम हेल्पलाइन में  दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 537 शिकायतें तथा एल 2 पर 115 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।        
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)जितेंद्र कुमार,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता,परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार पंत,लोनिवि अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी,जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ,डीपीआरओ मुस्तफा खां,अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी,उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी,परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट,जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *