जनपद में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित जल निकासी एवं राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश

किसी भी आपदा अथवा क्षति की सूचना तत्काल जिला आपदा कंट्रोल रूम को देने के निर्देश

हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं, शिवभक्तों एवं नदी किनारे रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील

हरिद्वार,  जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने अथवा अन्य आपदा संबंधी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है, वहां संबंधित विभाग तत्काल जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था करें, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही, यदि किसी सरकारी अथवा निजी संपत्ति को वर्षा के कारण क्षति पहुंचती है तो उसका तत्काल आकलन कर विस्तृत सूचना जिला आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों से भी अपील की कि लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा घाटों एवं नदी तटों पर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं। उन्होंने सभी से सहयोग एवं संयम बनाए रखने की अपील की।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा तथा बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अनावश्यक रूप से नदी के समीप न जाने की सलाह दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित कर जनहानि एवं संपत्ति की क्षति को न्यूनतम रखने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *