श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत हेली सेवाओं का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत शुक्रवार को जनपद में संचालित हेली सेवाओं के हेलीपैड एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं, टिकट बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के तहत उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग सोहन सिंह सैनी द्वारा चिप्सन एविएशन के चारधाम हेलीपैड जाखधार, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश सिंह नेगी द्वारा ट्रांस भारत एविएशन, तहसीलदार बसुकेदार प्रवण एस. पाण्डेय द्वारा थंबी एविएशन तथा तहसीलदार ऊखीमठ निशांत काम्बोज द्वारा एरो एयरक्राफ्ट के हेलीपैड एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान हेली कंपनियों के प्रतीक्षा कक्षों में बुकिंग के अनुरूप पर्याप्त व्यवस्थाओं का अभाव पाया गया। वहीं, टिकटों की कालाबाजारी अथवा किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से टिकटों की बिक्री का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। यात्री विवरण पंजिका का अवलोकन करने पर उसमें यात्रियों का विवरण अंकित पाया गया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टिकटों की बिक्री एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मौसम अथवा अन्य कारणों से निर्धारित समय में परिवर्तन होने की स्थिति में यात्रियों के टिकटों के प्रतिस्थापन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अतिरिक्त संबंधित हेली कंपनियों को हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *