हरिद्वार। कांवड़ मेले में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवड़ियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान हरिद्वार द्वारा पैनासोनिक लाइव सॉल्यूशंस इंडिया के वित्त पोषण एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हरिद्वार के सहयोग से अपनी मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) के माध्यम से चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु लंबी दूरी तय करते हैं। ऐसे में थकान, डिहाइड्रेशन, चोट, बुखार एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के उपचार के लिए संस्था की MMU मौके पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रही है।
रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान हरिद्वार की मेडिकल टीम द्वारा कांवड़ियों की जांच कर आवश्यक दवाइयां एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और उन्हें अस्पताल तक जाने की आवश्यकता न पड़े।

अब तक 4500 से अधिक कांवड़िए रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान हरिद्वार की MMU के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। संस्था की टीम लगातार कांवड़ मेले के दौरान अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।
रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान हरिद्वार की अध्यक्षा कनिका शर्मा जी ने बताया कि कांवड़ियों की सेवा करना संस्था के लिए सामाजिक दायित्व के साथ-साथ मानव सेवा का भी महत्वपूर्ण कार्य है। संस्था का प्रयास है कि यात्रा के दौरान किसी भी कांवड़िए को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर उसे तत्काल आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सके।
