मुंबई, 28 अपै्रल। आईपीएल 2025 का 45वां मैच में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया जहां मुंबई ने लखनऊ को 54 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

मुंबई को 10 में से 6 मैचों में जीत मिली है जबकि उसे 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. लखनऊ की बात करे तो इस हार के साथ लखनऊ की टीम 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार के साथ 10 प्वाइंट्स लेकर 6वें स्थान पर हैं.

इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. इसके साथ ही उन्होंने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया.

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 215 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 20 ओवर में 161 रनों पर ढेर हो गई और 54 रनों से मैच हार गई.

मुंबई से जीत के लिए 216 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. टीम के लिए मिशेल मार्श (34), निकोलस पूरन (27) और आयुष बदोनी (35) रन बना पाए. जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 3 और विल जैक्स ने दो विकेट हासिल किए.

इससे पहले मुंबई के लिए रयान रिकेल्टन ने 32 बॉल में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ 58 रनों की पारी खेली. तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 54 रनों की पारी खेली.

टीम के लिए विल जैक्स ने 21 बॉल में 3 चौके और 1 छक्के के साथ 29 रनों का योगदान दिया. उन्होंने लखनऊ की पारी के दौरान 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट भी चटकाए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला. लखनऊ के लिए मयंक यादव और आवेश खान को सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मिले.

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *