देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की भूमिका अह्म: प्रदीप बत्रा
— एनयूजे आई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण हुआ संपन्न
— अध्यक्ष पद पर देवेंद्र शर्मा और महामंत्री पद की जोगेंद्र सिंह मावी ने ली शपथ
हरिद्वार। एनयूजे आई के तत्वाधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन करते हुए पत्रकारिता सिद्धांतों के अनुसार करने को प्रेरित किया।
रविवार को प्रेसक्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। एनयूजे आई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने अतिथियों का फूलमाला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह व शंख तथा रूद्राक्ष की माला भेंटकर सम्मानित किया। पूर्व कैबिनेट स्वामी यतिश्वरानंद ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलायी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता सहित अन्य क्षेत्रों में अनुकरणीय योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में अनुकरणीय योगदान करने वाले अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में अनेक बदलाव आ रहे हैं। पत्रकार सावधानी पूर्वक अपने मिशन को अंजाम दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने कहा कि देश के लिए जीवन समर्पित करने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से पत्रकारों को प्रेरणा मिलती है। पत्रकार सत्यता की परख कर समाज समाज में फैल रही विसंगतियों को अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के सम्मुख रखता है। प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने में भी पत्रकारों की अहम भूमिका है।
मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि पत्रकारिता लगातार बदलाव के दौर से गुजर रही है। सोशल मीडिया के बाद एआई एक बड़ा चैलेंज है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और मीडिया संस्थान सभी पक्षों को जानने समझने के बाद ही खबर का प्रकाशन करते हैं और उसके प्रति उत्तरदायी होते हैं। इसलिए पत्रकार और पत्रकारिता की बड़ी भूमिका हमेशा रहेगी। अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि स्व.गणेश शंकर विद्यार्थी ने अंग्रेजी शासन के दौर में अखबार निकाला और आजादी के आंदोलन में सहयोगी। सामाजिक सद्भाव के लिए दिया गया उनका बलिदान सदैव सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
एनयूजेआई के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा एवं महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी ने कहा कि संगठित होकर पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणेश विद्यार्थी का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित रहा। उनके पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र की एकता अखंडता में सहयोग प्रदान करें।
प्रेसक्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने कहा कि प्रेसक्लब से जुड़े पत्रकार पत्रकारिता के साथ सामाजिक दायित्व निभाने में भी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी ने मुश्किलों भरे दौर में अखबार का प्रकाशन कर देश एकता अखंडता एवं आपसी सौहार्द का संदेश समाज को दिया। वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र कन्नौजिया एवं सुनील दत्त पांडे ने भी विचार रखें। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित शर्मा ने किया गया।
विशेष कार्य करने पर इन्हें किया सम्मानित
पत्रकारिता एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय एवं विशेष कार्य करने पर पत्रकार एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया। जिनमें दैनिक जागरण हरिद्वार के ब्यूरो चीफ शैलेंद्र गोदियाल, वरिष्ठ पत्रकार डॉ शिवशंकर जायसवाल, गुलशन नैयर को और समाजसेवा क्षेत्र से चौधरी चरण सिंह और प्रिसिंपल डॉ पूनम राणा को शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राधिका नागरथ, गुरप्रीत कालरा, रविंद्र पाल सिंह, सचिव आशीष मिश्रा, करन खुराना, पुलकित शुक्ला, कोष सचिव नितिन राणा, संगठन सचिव सुनील पाल, समारोह सचिव गौरव त्यागी, प्रसार सचिव सचिन कुमार को बनाया। कार्यकारिणी में प्रवीण पैंगवाल, सुमित यशकल्याण, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी, अभिनव चौरसिया, जहांगीर मलिक, सचिन पालीवाल, अश्वनी विश्नोई, अरुण कश्यप, सुरेंद्र बोकाडिया, पुष्पराज धीमान, विधि सलाहकार सुरेंद्र शर्मा को बनाया।ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पत्रकारों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, उपाध्यक्ष लव शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पराग चाकलान, मृदुल कौशिक, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राव आफाक अली, कांग्रेस नेत्री अंजू द्विवेदी, विमल कुमार, संतोष चौहान, डा.विशाल गर्ग, अंजू मिश्रा, शशी झा, वैद्य एमआर शर्मा, नरेश जैनर, गजेंद्र रतूड़ी, नितिन चौहान, प्रणव जैनर, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, डॉ मनू शिवपुरी, कमला जोशी, सुमित भाटी, कमल खड़का आदि मौजूद रहे।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष आदेश त्यागी, कृष्णकांत त्रिपाठी, बसंत कुमार, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, बिजेंद्र हर्ष, प्रतिभा वर्मा, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल, गुलशन नैयर, आशीष मिश्रा, केके पालीवाल, स्वरूप पुरी, संदीप रावत, अवधेश शिवपुरी, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार, लव कुमार, मयूर सैनी, महताब आलम, रोहित सिखोला, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड़, दीपक नौटियाल, अनिल भास्कर, रमन कुमार, नितिन राणा, आशीष मिश्रा, सुनील पाल, तनवीर अली, संतोष कुमार, अमरीश कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित शुक्ला, हरीश, रजत चौहान, रविंद्र कुमार, सचिन, विकास कुमार, मुकेश वर्मा, विकास झा, शिवा अग्रवाल, मनोज खन्ना आदि शामिल हुए।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist. For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction. Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan. शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed