डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान

हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर परिसर में श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से कांवड़ मेला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर समेत प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।

समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कांवड़ मेले के दौरान स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पर्यावरण मित्रों का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया। संतों ने कहा कि लाखों शिवभक्तों की आस्था से जुड़े कांवड़ मेले को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और सफाई कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

प्रशासन और पुलिस के बेहतर समन्वय से सफल हुआ मेला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि कांवड़ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हरिद्वार की व्यवस्था और सेवा भावना की भी परीक्षा होता है। प्रशासन और पुलिस ने संत समाज, व्यापारियों और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि लाखों कांवड़ियों की सेवा में जुटे प्रत्येक कर्मचारी और स्वयंसेवी का योगदान सराहनीय है।

संतों के मार्गदर्शन में सफल रहा कांवड़ मेला

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज ने कहा कि कांवड़ मेले की सफलता सामूहिक प्रयास का परिणाम है। पुलिस और प्रशासन के साथ सफाई कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों ने भीषण भीड़ के बीच स्वच्छता व्यवस्था संभालकर सराहनीय कार्य किया।

नगर निगम की टीम ने निभाई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

मेयर किरण जैसल ने कहा कि कांवड़ मेला हरिद्वार के लिए बेहद महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। नगर निगम की पूरी टीम ने श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिन-रात कार्य किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों ने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाई। पुलिस-प्रशासन, संत समाज और नगर निगम के आपसी समन्वय से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों और सामाजिक संगठनों का आभार जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही इतने बड़े आयोजन को व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

समारोह में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री महंत राजगिरि ,अनिल शर्मा, मेयर किरण जैसल, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ डॉक्टर ललित नारायण मिश्र,अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, एचआरडीए सचिव प्रत्यूष सिंह,एसपी जीआरपी अरुणा भारती, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,भोला शर्मा समेत अन्य अधिकारी, संत-महंत और गणमान्य लोग मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *