Swami Avdheshanand Giri, स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने गुरु गोरखनाथ के घूने में अग्नि प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
Swami Avdheshanand Giri, Maharaj inaugurated the event by lighting the fire in the furnace of Guru Gorakhnath.
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय शोभा नाथ की स्मृति में स्थापित किया गया गोरक्षनाथ घूना।
Swami Avdheshanand Giri, नाथ संप्रदाय के अनुयाई और हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय शोभानाथ के आवास नाथ नगर पर उनके बडे पुत्र पत्रकार ललितेंन्द्र नाथ द्वारा स्थापित गुरु गोरखनाथ के नवनिर्मित धूने का आज जूना अखाड़े के आचार्य पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने वैदिक विधि-विधान से अग्नि प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।



आचार्य अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा नाथ संप्रदाय हो ये वैदिक धर्म सभी के उपास्य शिव (आदिनाथ) हैं जो हिंदू धर्म की शैव शाखा से गहराई से जुड़ा है।
नाथ सम्प्रदाय की तमाम गुरु परम्परा का अध्ययन मैंने किया है, उन्होंने कहा संन्यासी अग्नि का स्पर्श नहीं कर सकता किन्तु संन्यासी आचार्य पीठ के पीठाधीश्वर को इसकी अनुमति है इस तरह मैंने शोभानाथ जी की स्मृति में स्थापित इस गुरु गोरखनाथ के धूने में अग्नि प्रज्वलित करना स्वीकार किया।
आचार्य अवधेशानंद गिरि महाराज ने नाथ परिवार की अपने सम्प्रदाय की निरंतरता को बनाए रखने के लिए प्रशंसा करते हुए साधूवाद दिया।
इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक भी उपस्थित रहे जिनसे नाथ नगर के विकास के लिए आचार्य अवधेशानंद ने चंद कनबतियां भी की।

इस अवसर पर नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शामिल हो कर ललितेंन्द्र नाथ और उनके परिवार को शुभकामनाएं दी और स्वर्गीय शोभानाथ एंव उनकी पत्नी के विग्रह पर पुष्पांजलि अर्पित की।
