नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट प्रदेश और जिला संगठन करेगा सम्मानित

शारीरिक अक्षमता के बाद भी सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने का हौसला रखने वाले बच्चों को “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्यस्तरीय पंजीकृत संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स द्वारा शुक्रवार 12 मई, को सुबह 10.30 बजे अजर धाम, अंध विद्यालय सप्तसरोवर, हरिद्वार में नेत्रहीन प्रतिभाशाली छात्रों और समर्पित शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
दिव्यांग प्रतिभाओं को समर्पित “हौसलों की उड़ान” में कक्षा एक से दसवीं कक्षा तक नेत्रहीन मेधावी छात्रों के हौसले के लिए उन्हें नई उम्मीद और नई उर्जा की रौशनी देने का प्रयास करने के लिये एनयूजे द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
7 मई को एनयूजे के जिला अध्यक्ष प्रमोद पाल के कार्यकाल में संगठन के प्रदेश और जिले के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ये निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद भट्ट,प्रदेश कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, सुदेश आर्य, जिलाध्यक्ष प्रमोद पाल, विनोद चौहान,मुकेश कुमार सुर्या,भगवती प्रसाद गोयल सुर्या सिंह राणा, बालकृष्ण शर्मा, गणेश भट्ट,संजू पुरोहित आदि उपस्थित थे।

2 thought on ““हौसलों की उड़ान”में इस बार होंगे प्रतिभा शाली नेत्रहीन मेधावी छात्र और शिक्षक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *