Hypnotizing gang, सम्मोहित कर ठगने वाले गिरोह का एक आरोपी आया पुलिस गिरफ्त में।

Hypnotizing gang, An accused of the gang that hypnotizes and cheats people was arrested by the police.

आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम पहुंची हरियाणा,एक आरोपी गिरफ्त में।

3 मई को हरिद्वार में बुजुर्ग महिला को ठग कर ले गए थे सोने के कंगन

घटना में प्रयुक्त दोपहिया और नगदी बरामद

Hypnotizing gang, 3 मई 2025 को मोटर साइकिल सवार 2 अज्ञात युवक एक वृद्ध महिला को सम्मोहित कर 4 सोने के कंगन उतरवा कर मौके से फरार हो गए थे।

मामला जगदीश नगर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है , 4/05/2025 को जगदीश नगर ज्वालापुर निवासी महिला ने कोतवाली ज्वालापुर पर लिखित तहरीर देकर बताया था कि दिनांक 03/05/2025 को मोटर साइकिल सवार 02 अज्ञात युवकों ने उसे सम्मोहित कर 04 सोने के कंगन उतरवा लिए और मौके से भाग गए।
इस प्रकरण में शिकायत के आधार पर ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 211/2025 धारा 318 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रकरण का तत्काल अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने को ज्वालापुर कोतवाल को आवश्यक निर्देश दिए थे।

गठित की गई पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर/ कड़ी सुराग राशि पता राशि कर आसपास क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की लगातार चैकिंग/पूछताछ की गई।

लगातार प्रयास के क्रम में दिनांक 11/05/2025 को पुलिस टीम ने एक आरोपी कुलदीप को हरियाणा से दबोचने में कामयाबी हासिल कर उसके कब्जे से ₹9500/- नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स बरामद की।

आरोपी को बाद आवश्यक कार्रवाई आज ही न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पकडे गये ठगी के आरोपित कुलदीप पुत्र सोनी उर्फ बजीरा निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना सिटी रोहतक हरियाणा उम्र 20 वर्ष को पुलिस ने 1- मोबाइल एक मोटरसाइकिल HF Deluxe- 01और नगद ₹9500/- के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपी की धर पकड़ करने वाली पुलिस टीम में 1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक नवीन नेगी 2-हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह 3-हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र 4-कांस्टेबल नवीन छेत्री
5-कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह ने अहम् भूमिका निभाई।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *