*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित*
*नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र के विद्यालय में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक*
*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आईईसी गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने पर दिया गया जोर*
*हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपदभर में संचालित “स्वच्छता ही सेवा-2026” अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर क्षेत्र के डॉ अम्बेडकर सरस्वती जूनियर हाईस्कूल विद्यालय में छात्र-छात्राओं के मध्य आईईसी (IEC) गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वच्छता विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा साफ-सुथरे विद्यालय एवं नगर की परिकल्पना को अपने चित्रों और निबंधों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उन्हें अपने घर, विद्यालय और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं नगर पंचायत के अधिकारियों ने को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छ भारत मिशन में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इसके पश्चात डॉ अम्बेडकर सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के छात्र छात्राओं ने गांव में जागरूकता अभियान की रैली निकलकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया।