*जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित*

*बीएलओ द्वारा घर घर वितरण कर संकलित किए जा रहे है गणना प्रपत्र*

*हरिद्वार ।जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में गहन पुनरीक्षण एसआईआर का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है,जिसका उद्देश्य निर्वाचक नामावली को अधिक शुद्ध अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचन नामावली में सम्मलित करना है।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता के लिए बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर संकलन किया जा रहा है तथा डिजिटाइजेशन का कार्य भी जनपद में त्वरित गति से किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का सभी राजनीतिक दल सहयोग करे ताकि मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जा सके।

उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा कि है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र ही बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द से जल्द कर ले तथा इसकी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन आदि के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें, साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम संतोष व्यक्त किया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, नकली सिंह सैनी,

जिलाध्यक्ष बीएसपी मदन पाल,महासचिव कांग्रेस पिरान कलियर साहिल राणा, जिला कमेटी सदस्य सीपीआईएम राजीव गर्ग सहित संबंधित अधियारी मौजूद रहें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *