*उन्नत कृषि तकनीकि अपनाकर बन रही कृषि क्षेत्र में आत्म निर्भर।*

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे से प्राप्त निर्देशों के क्रम में बुद्धवार को जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना संजय सक्सेना द्वारा विकासखण्ड भगवानपुर के बुग्गावाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रकाशमय कलस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की गतिविधियों का जायजा लिया गया और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिला कास्तकारों से संवाद किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कृषि आधारित उद्यमों को बढ़ावा देना, महिला किसानों को सशक्त करना तथा समूह आधारित आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी को और अधिक मजबूत करना है। जिला परियोजना प्रबंधक ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को कृषि उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण विपणन रणनीतियों को अपनाने और कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग के माध्यम से अधिक लाभ अर्जित करने के सुझाव भी दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रकाशमय सीएलएफ के अंतर्गत जुड़ी श्रद्धा स्वयं सहायता समूह की सदस्य मंजु द्वारा बताया गया कि इस वर्ष पांच बीघा भूमि में 450 किलोग्राम आलू के बीज लगाए गए थे, फसल उत्पादन की उन्नत तकनीकि जानकारी होने तथा परिश्रम के परिणामस्वरू कुल 2500 किलोग्राम आलू का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हुई। इस सफलता से न केवल मंजु जी की बल्कि अन्य महिला किसानों को भी प्रेरणा मिली है, जिससे वे उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के प्रति प्रोत्साहित हो रही हैं।

इसके साथ ही प्रकाशमय सीएलएफ के अंतर्गत प्रस्तावित कलेक्शन सेंटर की भूमि का भी निरीक्षण किया गया। परियोजना प्रबन्धक ने सेन्ट के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कलेक्शन सेंटर स्थानीय किसानों को अपनी उपज के उचित भंडारण और विपणन की सुविधा प्रदान करेगा। निरीक्षण के दौरान, जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने विकासखंड स्तरीय स्टाफ को कलेक्शन सेंटर की स्थापना एवं संचालन से जुड़ी आवश्यक तैयारियों के संबंध में उचित दिशा-निर्देश प्रदान किए।

उन्होंने सभी की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रकाशमय सीएलएफ और अन्य स्वयं सहायता समूहों की सफलता यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में महिला किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है। प्रशासन द्वारा किए जा रहे इन प्रयासों का उद्देश्य सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *