Latest Post

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल व अल्मोड़ा के डीएम बदले सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित मातहत की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया सैनिक सम्मेलन यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

थैंक्यू मोदी जी फॉर जी20 इन उत्तराखण्ड’’ किसने कहा ?

मुख्यमंत्री ने दिखाई मैराथन को हरी झंडी मोदी जी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत का मानसम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है, और भारत तेजी से विश्व गुरू बनने की…

इंडियाज बेस्ट डांसर पर हरिद्वार की नृत्यांगना ने धमाकेदार प्रस्तुतियों से मचाई धूम, कौन है वो ?

जजेस् ने भी दबाई दांतो तले अंगुली बेटी डांस को और मां है बेटी को समर्पित टीवी चैनल सोनी टीवी पर चलने वाले लोकप्रिय डांस शो इंडियाज़ बैस्ट डांसर के…

आपरेशन त्रिनेत्र में शहीद रुचिन रावत और प्रमोद नेगी को मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजली दी।

ऑपरेशन त्रिनेत्र में शहीद हुए दो जवानों,के पार्थिव शरीर आज हवाई मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लाये गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पहुंच कर चमोली निवासी लांस…

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी

हॉकी स्टेडियम का निरिक्षण करने खेल मंत्री हरिद्वार में ————- उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखाआर्य आज शनिवार को दोपहर बारह बजे हरिद्वार में रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम का निरिक्षण…

सिख गुरु अमरदास का 544वां प्रकाशोत्सव हरिद्वार में धूमधाम से मना

हरिद्वार में सति प्रथा के विरुद्ध आंदोलन चलाया था सिक्ख गुरु अमरदास ने ———– गुरु अमरदास को तीसरे नानक भी कहा जाता है। ———— महंत रंजय सिंह ने देशवासियों को…

बुद्ध पूर्णिमा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

हरिद्वार। बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर धर्मनगरी में लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। सुबह सूर्योदय से ही हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा…

मुख्यमंत्री धामी ने किया डोल आश्रम में श्रीकल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डोल आश्रम पहुँचकर कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने 1100 कन्याओं का पूजन करने के साथ ही नर-नारायण मूर्तियों…

श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो एन के. जोशी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शुक्रवार को राजभवन में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एन के. जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय…

तकनीकी के विस्तार की रफ्तार से ताल मिला कर औधोगिक जागरूकता जरूरी: मुख्यमंत्री

बड़े प्रोजक्टों की धीमी गति की जल्द समीक्षा हो। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईटीडीए एवं उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की। विभाग भविष्य की आवश्यकताओं को देखकर दीर्घकालिक योजनाएं…