Latest Post

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल व अल्मोड़ा के डीएम बदले सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित मातहत की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया सैनिक सम्मेलन यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

चोर खुद ही,चोरी हुए जेवरात तांत्रिक से ढुंढवाने ले गया, और कर दी महिला की हत्या।

बारह साल से ताक में बैठे अपराधी ने चोरी कर महिला को उतारा मौत के घाट बारह साल पहले घर की रेकी करने वाले व्यक्ति ने बारह साल बाद मिले…

दीदी के राज्य में गिरफ्तारी तो उत्तराखंड सरकार ने देखी केरल स्टोरी

केरल स्टोरी फिल्म को लेकर एक तबका चाहे कितना भी बवाल करे लेकिन फिल्म की लोकप्रियता भी अपने झंडे गाड़ ही रही है। एक ओर जहां दीदी के राज्य में…

मिग गिरा मकानों पर, तीन की मौत, दो मकान ध्वस्त

भारतीय वायुसेना का मिग 21 सोमवार को सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ में दुर्घटना ग्रस्त हो कर दो मकानों की छत पर जा गिरा। सूरत से उडान भरने के कुछ ही…

नामी कम्पनी की सील बंद शीशी में चिंटीयां

उपभोक्ता ने किया कम्पनी पर चार लाख का मुआवजा दावा हरिद्वार, एक नामी कम्पनी की सील बंद हन्नी की शीशी में चिटींयां निकलने पर हरिद्वार के अधिवक्ता प्रणय कुमार ने…

हरिद्वार के प्रख्यात ज्योतिषी पंडित नितिन शुक्ला से जानिए अपनी सटीक भविष्यवाणी

हरिद्वार के प्रख्यात ज्योतिषी पंडित नितिन शुक्ला से जानिए अपनी सटीक भविष्यवाणी 🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक – 09 मई 2023* 🌤️ *दिन – मंगलवार* 🌤️…

जैसलमेर में बनेगा तनोट माता का भव्य मंदिर

जैसलमेर भारत पाकिस्तान सीमा पर तनोट माता जैसलमेर का दिव्य और भव्य मंदिर बनाने के लिए श्री महंत नारायण गिरी महाराज, अंतर राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा…

रक्षा राज्यमंत्री ने बीआरओ तकनीकी प्रशिक्षण परिसर और ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक का उद्घाटन किया।

नया भारत मजबूत है और अपनी रक्षा करने में सक्षम है- अजय भट् अपने संबोधन में अजय भट्ट ने बीआरओ के सभी रैंकों को उनके समर्पण और कठिन परिश्रम के…

विकसित होती तकनीक और बढते साइबर अपराध, जरुरी है जानकारी- धामी

साइबर एनकाउंटर्स पुस्तक का विमोचन साइबर एनकाउंटर्स’’ पुस्तक सत्य घटनाओं पर आधारित साइबर अपराधों से बचने में पाठकों को मददगार साबित होगी। रविवार को देहरादून के सेंट जोसेफ एकेडमी में…

ड्रग पैडलर का आलीशान घर और सम्पत्ति जब्त

न्यायालय के आदेश पर घर की तलाशी में मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज। लाखों रुपए मूल्य की स्मैक के साथ शनिवार 6मई को गिरफ्तार अभियुक्त सद्दाम उर्फ गुल्लू पुत्र सलीम निवासी कासमपुर…