Latest Post

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 56 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल व अल्मोड़ा के डीएम बदले सैनिक सम्मेलन की समाप्ति पर एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित मातहत की समस्याओं के निस्तारण के लिए एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया सैनिक सम्मेलन यूकेपीएससी अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने ली बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 29 नवंबर को जनपद में दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा, परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश आगामी 29 नवंबर, 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा (अपर पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में संबंधित अधिकारियों एवं आयोग के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा परीक्षा के दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा के दौरान आवश्यक पुलिस बल की तैनाती तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उड़नदस्तों को सक्रिय रखते हुए परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने संबंधित विभागों को परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अपर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 29 नवंबर को दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सामान्य अध्ययन (जीएस) तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से शाम 4 बजे तक सामान्य अभिरुचि (एप्टीट्यूड) की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 67 पदों पर चयन किया जाना है। बैठक में पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कमलेश मेहता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, तहसीलदार रुद्रप्रयाग जगदीश नेगी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयोग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुहब्बत इस देश को अच्छी लगती हैं- राहुल गांधी

नफरत की दुकानें बंद अब मुहब्बत की दुकान खुल गई है- राहुल कर्नाटक में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ बडा आंकडा लिए कर्नाटक सरकार के मंच पर आ खडी हुई…

सीबीएसई परीक्षा में एशियन एकेडमी स्कूल,का शानदार प्रदर्शन

एशियन एकेडमी स्कूल के बच्चों की हिमालयन पीठाधीश्वर स्वामी वीरेन्द्रानंद महामंडलेश्वर ने पीठ थपथपाई सी०बी०एस०ई० इंटर की परीक्षा में द एशियन एकेडमी के विजय बिष्ट ने 96.4 प्रतिशत अंकों के…

भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से जानिये पंडित नितिन शुक्ला के साथ

🌞 *~ धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक – 13 मई 2023* 🌤️ *दिन – शनिवार* 🌤️ *विक्रम संवत – 2080 (गुजरात – 2079)* 🌤️ *शक संवत -1945* 🌤️…

हरिद्वार पुलिस को 112 पर आई काॅल बचाओ मै कार समेत गढ्ढे में हूं।

हरिद्वार पुलिस को 112 पर आई काॅल बचाओ मै कार समेत गढ्ढे में हूं। हैलो पुलिस मै कार समेत गढ्ढे में गिर गया हूं मेरी मदद करो हरिद्वार पुलिस को…

दिव्यांग शिक्षा को अपना हथियार बनाये- प्रदीप नेगी

हौंसलौ की उड़ान 2023 दृष्टिहीन छात्र-छात्राओं को गौरव पूर्ण प्रर्दशन के लिए किया सम्मानित एनयूजे ने हौसलों की उड़ान सम्मान से पुरस्कृत और सम्मानित किया हम बिना शुल्क बेहतर शिक्षा…

भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से जानिये पंडित नितिन शुक्ला जी के साथ *🌞धर्म रक्षा पंचांग ~* 🌞 🌤️ *दिनांक – 12 मई 2023* 🌤️ *दिन – शुक्रवार* 🌤️ *विक्रम संवत…

मृतक 9 पत्रकारों के आश्रितों को 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देगी सरकार, प्रस्ताव पास।

गम्भीर रोग से ग्रस्त 5 पत्रकारों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से एक पत्रकार को 72293 रूपये के प्रस्ताव को मंजूरी ‘मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान…

“हौसलों की उड़ान”में इस बार होंगे प्रतिभा शाली नेत्रहीन मेधावी छात्र और शिक्षक

नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट प्रदेश और जिला संगठन करेगा सम्मानित शारीरिक अक्षमता के बाद भी सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने का हौसला रखने वाले बच्चों को “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम…

भविष्यवाणी हर दिन हरिद्वार से

जानिये पंडित नितिन शुक्ला के साथ *🌞~ आज का धर्म रक्षा पंचांग ~🌞* *⛅दिनांक – 11 मई 2023* *⛅दिन – गुरुवार* *⛅विक्रम संवत् – 2080* *⛅शक संवत् – 1945* *⛅अयन…

अपने देश के बद् से बद्दतर होते हालात के लिए पाकिस्तान ने भारत पर लगाया आरोप

पाकिस्तान में हालात बद से बद्तर होते जा रहे हैं, आज इमरान खान की पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान…